18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अल्बर्ट हॉल के प्रथम तल पर देख सकेंगेे अब मिस्र की ममी

अल्बर्ट हॉल (Albert Hall Museum) में मिस्र की ममी (Egyptian mummy) को फिर से प्रथम तल पर प्रदर्शित किया जाएगा। करीब 2 साल पहले इसे बेसमेंट में शिफ्ट किया गया था, अब गत 14 अगस्त को आई भारी बारिश के चलते बेसमेंट में पानी भरने के बाद पैदा हुई स्थिति को देखते हुए पुरात्तव एवं संग्रहालय विभाग ने ममी सहित मिस्र की कला—पुरा सामग्री दीर्घा को प्रथम तल पर प्रदर्शित करने का निर्णय किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
अल्बर्ट हॉल के प्रथम तल पर देश सकेंगेे अब मिस्र की ममी

अल्बर्ट हॉल के प्रथम तल पर देश सकेंगेे अब मिस्र की ममी

अल्बर्ट हॉल के प्रथम तल पर देश सकेंगेे अब मिस्र की ममी

- बेसमेंट में पानी भरने के बाद पैदा हुई स्थिति के बाद लिया निर्णय

जयपुर। अल्बर्ट हॉल (Albert Hall Museum) में मिस्र की ममी (Egyptian mummy) को फिर से प्रथम तल पर प्रदर्शित किया जाएगा। करीब 2 साल पहले इसे बेसमेंट में शिफ्ट किया गया था, अब गत 14 अगस्त को आई भारी बारिश के चलते बेसमेंट में पानी भरने के बाद पैदा हुई स्थिति को देखते हुए पुरात्तव एवं संग्रहालय विभाग ने ममी सहित मिस्र की कला—पुरा सामग्री दीर्घा को प्रथम तल पर प्रदर्शित करने का निर्णय किया है।
पुरात्तव एवं संग्रहालय विभाग ने पिछले दिनों एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने निर्णय किया है कि मिस्र की कला—पुरा सामग्रियों को अल्बर्ट हॉल संग्रहालय के प्रथम तल पर प्रदर्शित किया जाए। इस दीर्घा में 15 शोकेसों में करीब 200 पुरासामग्री को प्रदर्शित किया जाएगा। पुरात्तव एवं संग्रहालय विभाग के अधिकारियों के अनुसार संग्रहालय में मिस्र देश की पुरावस्तुओं के संग्रह का प्रथम उल्लेख साल 1895 में प्रकाशित संग्रहालय निर्देशिका में मिलता है। जयपुर संग्रहालय में मिस्र देश की पुरातात्विक वस्तुओं का प्रतिनिधि संग्रह मिस्र में कैरो नगर के संग्रहालय के अध्यक्ष एमील ब्रुगश की ओर से तैयार किया गया था।