24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में शर्मनाक: विदेशी महिला पर्यटक से बुलवाए ‘गंदे शब्द’, वीडियो वायरल होते ही ऑटो चालक मोहम्मद सोहेल गिरफ्तार

जयपुर में विदेशी महिला पर्यटक से अभद्रता करने वाले ऑटो चालक मोहम्मद सोहेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी पर्यटक को अपशब्द सिखा रहा था, जिसका वीडियो वायरल हुआ। पहचान के बाद पर्यटक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Mar 24, 2026

Jaipur Auto Driver Sohail Arrested After Forcing Foreign Tourist to Say Obscene Words Video Goes Viral

आरोपी मोहम्मद सोहेल (फोटो- पत्रिका)

जयपुर: गुलाबी नगरी घूमने आई एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ अभद्रता करने वाले ऑटो चालक को पर्यटक थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लुहारों का मोहल्ला, नागतलाई निवासी आरोपी मोहम्मद सोहेल (31) पुत्र नासीर खां को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। डीसीपी (नॉर्थ) करण शर्मा ने बताया कि आरोपी ऑटो चालक विदेशी महिला पर्यटक को अशोभनीय शब्द बोलना सिखा रहा था। इस दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पर्यटक थाने में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ मंजू कुमारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने वीडियो के आधार पर ऑटो चालकों, राहगीरों और दुकानदारों से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया।

विदेशी महिला पर्यटक को बुलवाए अपशब्द

ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया। वायरल वीडियो में ऑटो चालक एक विदेशी महिला पर्यटक को अपशब्द सिखाता नजर आ रहा है। चालक हंसते हुए महिला से आपत्तिजनक शब्द दोहरवाता है, जबकि महिला उनके अर्थ से अनजान होकर उन्हें सामान्य बातचीत का हिस्सा समझ रही है।

इस पूरे घटनाक्रम को लोगों ने विदेशी पर्यटक की मासूमियत का दुरुपयोग और शहर की छवि को धूमिल करने वाली हरकत बताया है। प्रारंभिक तौर पर सामने आए वीडियो में ऑटो चालक विदेशी महिला को अशोभनीय शब्द बोलना सिखा रहा है। महिला बाद में उन्हीं शब्दों को दूसरे वाहन चालकों के सामने भी बोलती है।

लोगों ने क्या कहा

मामले को केवल अभद्र मजाक नहीं, बल्कि एक गंभीर आपराधिक मानसिकता से जोड़कर देखा जाने लगा। लोगों का कहना है कि विदेशी सैलानियों के साथ इस तरह की हरकत न केवल अशोभनीय आचरण की श्रेणी में आती है, बल्कि इससे शहर और प्रदेश की कानून-व्यवस्था तथा पर्यटन सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं। आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जरूरी है।

लोगों का फूटा गुस्सा

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। बड़ी संख्या में लोगों ने जयपुर पुलिस को टैग कर आरोपी चालक के गिरफ्तारी की मांग की। वीडियो वायरल होने के बाद अब ऑटो चालक की पहचान के प्रयास तेज हो गए। स्थानीय लोग, सोशल मीडिया एक्टिविस्ट और पुलिस वीडियो में दिख रहे ऑटो के नंबर, रूट और लोकेशन के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश करने लगे थे।