22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 बीघा जमीन के लिए उजाड़ा सुहाग! चित्तौड़गढ़ में पत्नी और शौकीन की साजिश ने ली महेंद्र की जान? 3 घंटे तक मचा अस्पताल में बवाल

Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ के निकुम्भ थाना क्षेत्र में युवक महेंद्र जाट की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी और एक युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया। जमीन विवाद और पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था।

2 min read
Google source verification
Chittorgarh Crime Wife and Associate Booked for Abetment of Suicide Over Land Dispute High Drama at Hospital

सांवलियाजी राजकीय चिकित्सालय के मुर्दाघर के बाहर पुलिस के सामने अपनी मांगों को रखते ग्रामीण (फोटो- पत्रिका)

Chittorgarh Crime News: चित्तौडगढ़ जिले के निकुम्भ थाना क्षेत्र के वनी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और एक अन्य युवक के खिलाफ आत्महत्या दुष्प्रेरण का मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, निकुम्भ थाना क्षेत्र के वनी गांव निवासी महेंद्र जाट (36) उसकी पत्नी सुमित्रा उर्फ सीमा व पास के गांव नन्नाणा निवासी शौकीन मेनारिया शुक्रवार को उसके खेत पर थे। तीनों के बीच जमीन बेचने के मामले में पैसों के लेन-देन को लेकर आपसी कहासुनी हुई थी। उसके बाद विशाक्त सेवन से महेंद्र की तबीयत बिगड़ गई।

पहले उसे निंबाहेड़ा चिकित्सालय ले जाया गया। बाद में मुख्यालय स्थित सांवलियाजी चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मुर्दाघर में रखवाया गया। शनिवार सुबह मृतक के रिश्तेदार और ग्रामीण अस्पताल मोर्चरी के बाहर एकत्र हुए।

मृतक महेंद्र की पत्नी सीमा और शौकीन मेनारिया पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। तीन घंटे तक मृतक महेंद्र का पोस्टमॉर्टम भी नहीं होने दिया। सदर थानाधिकारी प्रेम सिंह मय जाब्ता अस्पताल पहुंचे।

ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया। दोपहर 12.30 बजे मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाने और आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने पर पुलिस से सहमति बनी। पुलिस को पत्नी सहित अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दी गई। बाद में परिजन मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए। इधर, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में यह लगाए आरोप

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में शंभुपुरा बिलोदा निवासी बिलासीराम जाट ने बताया कि मृतक महेंद्र जाट निवासी वनी रिश्ते में उसका भाणजा लगता है। महेंद्र की निंबाहेड़ा-उदयपुर हाइवे रोड पर खातेदारी की 5-7 बीघा कृषि भूमि है। उक्त कृषि भूमि को नन्नाणा निवासी शौकीन मेनारिया, मृतक की पत्नी सुमित्रा उर्फ सीमा जमीन बेचने के लिए महेंद्र जाट पर आए दिन दबाव बनाते थे।

परेशान होकर महेंद्र ने तीन बीघा जमीन बेच दी। शुक्रवार को महेंद्र के खेत पर बेची गई जमीन के आए रुपए के बंटवारे को लेकर कहासुनी हुई। पत्नी ने परिजनों को बताया कि महेंद्र की विशाक्त सेवन से मृत्यु हो गई। रिपोर्ट में पत्नी और अन्य युवक पर आत्महत्या दुष्प्रेरण का आरोप लगाते कार्रवाई की मांग की गई।

पत्नी और एक युवक पर आत्महत्या दुष्प्रेरण का मामला दर्ज

मामा की रिपोर्ट पर पत्नी सीमा और शौकीन मेनारिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
-राम सिंह, थानाधिकारी निकुम्भ