25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत से कपड़े लाते वक्त पैर फिसला और गले में लग गया फंदा, चार दिन बाद होनी थी बेटी की सगाई

बनीपार्क थाने के कांस्टेबल मंगलचंद सैनी की बुधवार सुबह घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दौलतपुरा थाना पुलिस ने एफएसएल टीम से मौका मुआयना करवाया। बाद में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस 174 सीआरपीसी में मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 31 Aug 2023, 12:56 PM IST

jaipur_constable.jpg

जयपुर. बनीपार्क थाने के कांस्टेबल मंगलचंद सैनी की बुधवार सुबह घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दौलतपुरा थाना पुलिस ने एफएसएल टीम से मौका मुआयना करवाया। बाद में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस 174 सीआरपीसी में मामला दर्ज कर जांच कर रही है। दौलतपुरा थाना एसएचओ दलबीर सिंह फौजदार ने बताया कि मृतक कांस्टेबल मंगलचंद सैनी (48) बनीपार्क थाने में वर्ष 2016 से पदस्थ थे। बुधवार सुबह 6.45 बजे हरमाड़ा थाना पुलिस को कांस्टेबल की मौत होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव को जमीन पर लिटाया हुआ था। घटना के समय घर पर मंगलचंद का बेटा व दो बेटियां थीं। उनकी पत्नी गांव गई हुई थी। परिजन ने बताया कि छत से कपड़े लाते समय सीढिय़ों में पैर फिसलने से वे गिर गए और गले में कपड़ों से फंदा लग गया, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि जांच के बाद पता चलेगा कि कांस्टेबल मंगलचंद की मौत कैसे हुई।
यह भी पढ़ें : जांबाज जवान के परिवार की सहायता के लिए आगे आया पुलिस महकमा, 24 घंटे में ऐसे जुटाए लाखों रुपए


तीन सितम्बर को बेटी की सगाई
मंगलचंद की बेटी की तीन सितम्बर को सगाई होनी है। परिजन सगाई की तैयारियों में लगे थे, लेकिन इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें : कोटा के कोचिंग स्टूडेंट्स ने सुनाई आपबीती, डिप्रेशन में जाने के बताए ये चौंकाने वाले कारण

विदाई पार्टी से लौटे थे घर
पुलिस ने बताया कि बनीपार्क थाने में मंगलवार रात को एक पुलिसकर्मी की विदाई पार्टी रखी गई थी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद मंगलचंद विदाई पार्टी में भोजन कर घर चले गए थे। वे कुछ माह से डिप्रेशन में भी चल रहे थे।