6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशे में चूर था गोविंद देवजी के भक्त को कार से उड़ाने वाला! सामने आए कई चौंकाने वाले खुलासे

Jaipur Car Accident : जयपुर में जेएलएन मार्ग स्थित जेडीए सर्कल ( JDA ) पर 62 घंटे बाद फिर स्पीड का कहर। शुक्रवार सुबह 120 किमी की स्पीड से आई लग्जरी कार ने जयपुर के आराध्यदेव गोविंद देवजी ( Govind Dev Ji ) के भक्त एक स्कूटर सवार को उड़ा ( Jaipur Road Accident ) दिया। डागा गंभीर हाल में अस्पताल में भर्ती हैं...

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Jul 20, 2019

Jaipur Car Accident

जयपुर। जयपुर में जेएलएन मार्ग स्थित जेडीए सर्कल ( JDA ) पर 62 घंटे बाद फिर स्पीड का कहर। शुक्रवार सुबह 120 किमी की स्पीड से आई लग्जरी कार ने जयपुर के आराध्यदेव गोविंद देवजी ( govind dev ji ) के भक्त एक स्कूटर सवार महावीर नगर (टोंक रोड) निवासी अभय डागा को उड़ा ( Jaipur Car accident ) दिया। गोविंददेवजी जा रहे डागा गंभीर हाल में अस्पताल में भर्ती हैं। स्कूटर सवार डागा कार से टकरा 25 फीट ऊपर उछल करीब 40 फीट दूर जा गिरे थे। कार स्कूटर को घसीट करीब 100 मीटर दूर डिवाइडर कूद रॉन्ग साइड में 50 मीटर जाकर रुकी। कार चालक सिद्धार्थ शर्मा (24) सिरसी रोड पर रॉयल ग्रीन निवासी है। जेडीए सर्कल पर मंगलवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर ( Jaipur Road Accident ) से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद लोगों की गाडिय़ों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मामले में पुलिस को कार चालक के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।


इतनी भीषण दुर्घटना के बाद महावीर नगर निवासी अभय डागा बेहोश हो गए। भला हो उन युवकों को, जिन्होंने मौके पर ही सीपीआर दे उनकी सांसें लौटाई। अस्पताल पहुंचने पर अभय थोड़ा होश में आए और उन्होंने अपने बड़े भाई हरीचंद डागा के घर का लैंडलाइन नंबर बताकर वापस बेहोश हो गए। एसएमएस अस्पताल इमरजेंसी के चिकित्सकों ने तुरंत हरीचंद डागा के घर फोन किया। डागा ने बताया कि अभय के दुर्घटना में घायल होने की सुनते ही सबी परिजन अस्पताल पहुंचे।

गोविंद देवजी के भक्त है घायल स्कूटी सवार
अभय डागा महावीर नगर से रोजाना सुबह गोविंद देवजी, चौड़ा रास्ता स्थित लाल मंदिर और गणगौर का रास्ता स्थित पुश्तैनी मकान पर जाते हैं। शुक्रवार सुबह चौड़ा रास्ता जाने के लिए जेएलएन मार्ग पर गांधी सर्किल से होते हुए जेडीए चौराहा पार कर गणेश मंदिर तिराहा की तरफ जा रहे थे। जेडीए चौराहा के बीच में पहुंचे थे, तभी रामबाग से बिड़ला मंदिर की तरफ तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। मौके पर जुटे कुछ युवकों ने तुरंत घायल को संभाला। परिजनों ने बताया कि उन्हें इस रोड से जाने से मना किया था।

आरोपी जाने वाला था विदेश
पकड़े गए सिद्धार्थ के परिचितों के मुताबिक, आरोपी सिद्धार्थ की शुक्रवार रात को न्यूयॉर्क की फ्लाइट थी। विदेश जाने से पहले वह पार्टी कर रहा था। नीमकाथाना में परिवार की माइंस है। उसकी मां यहां एक निजी स्कूल में टीचर है। हालांकि लग्जरी कार के एयरबेग खुलने से आरोपी और उसके साथ मौजूद युवती बाल-बाल बच गए।

पुलिस आई तो पब से भागा था आरोपी
सी स्कीम स्थित एक पब में शराब पार्टी और डीजे के दौरान गुरुवार देर रात एक बजे पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पब बंद करवा दिया। तब आरोपी सिद्धार्थ परिचित युवती को वैशाली नगर अपने दोस्त के घर ले गया, जहां से शुक्रवार सुबह राजापार्क छोडऩे जा रहा था। तभी हादसा हो गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

जिस वाहन से टक्कर, उस पर लगे थे अस्थाई नंबर
जेडीए सर्किल पर जिस लग्जरी कार से टक्कर हुई उस पर स्थाई नंबर नहीं थे। कार पर अस्थाई नंबर लगे हुए थे, जो परिवहन विभाग की ओर से एक महीने के लिए जारी किए गए थे। आरटीओ राजेन्द्र वर्मा के अनुसार कार को दूसरे जिले में ले जाने के लिए एक महीने के लिए अस्थाई नंबर जारी किए जाते हैं। डीलर किसी भी कार को बिना रजिस्ट्रेशन चलाने के लिए नहीं दे सकता।