
सेंट्रल पार्क से बड़ा पार्क बनेगा मानसरोवर का सिटी पार्क
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया द्वारकादास की मूर्ति का अनावरण
कार्यक्रम में गहलोत,धारीवाल और लाहोटी में चलते रहे शब्दों के बाण
जयपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को मानसरोवर स्थित द्वारकादास पार्क में राजस्थान आवासन मंडल के संस्थापक द्वारकादास पुरोहित की मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आवासन मंडल ने द्वारकादास पुरोहित की मूर्ति लगाई, यह मूर्ति युवाओं को प्र्रेरित करेगी। वे कई बार देश के लिए जेल गए। उन्होंने कहा कि मानसरोवर में भी सेंट्रल पार्क से बड़ा पार्क जल्द ही बन कर तैयार होगा। आवासन मंडल ऐसी योजनाएं बनाए कि आम लोगों को सस्ते से सस्ते आवास उपलबध हो सकें। बैंकों से लोकन की जिम्मेदारी भी बोर्ड ले तो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को और भी राहत मिल सकेगी। ५० लाख का मकान खरीदना आम आदमी के बूते में नहीं है।
इस तरह चलते रहे शब्दों के बाण
२२ हजार मकान बनते गए, लाहोटी जी जानते हैं क्यों बने
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि पिछली सरकार में बिना बिके मकान बनते गए। ये जांच का विषय है कि मकान क्यों बनते गए। ये लाहोटी जी जानते हैं कि मकान क्यों बनते गए। हमारी सरकार आते ही हमने यह जिम्मेदारी बोर्ड अध्यक्ष भास्कर सावंत और आयुक्त पवन अरोड़ा को दी। दोनों अफसरों ने इतिहास बना दिया।
सब ठीक हो गया अब लाहोटी जी को सुधारना है
समारोह में नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने कार्यक्रम में मौजूदा सांगानेर से भाजपा विधायक अशोक लाहोटी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सीएम के यहां आने से यहां लाइट,पानी समेत सभी व्यवस्थाएं सुधर गई हैं। धारीवाल ने कहा कि लाहोटी जी अब आपको सुधारना है। मैं तो सीएम साहब के पास दुकानों की ंमंजूरी के लिए गया था। सीएम साहब ने कहा दुकानें छोड़ो यहां पार्क बनेगा।
धारीवाल जी आप यहां आकर रहो
सांगानेर से भाजपा विधायक अशोक लाहोटी ने नगरीय विकास मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि धारीवाल जी यहां फ्लैट लेंगे तो अच्छा होगा। क्योंकि सेंट्रल पार्क के सामने धारीवाल जी का फ्लैट है इसलिए आज सेंट्रल पार्क अच्छा बन गया है। लाहोटी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूरे प्रदेश के साथ हमारे भी मुख्यमंत्री हैं। अब आवासन मंडल की नकारात्मकता खत्म हो गई है और लोगों का भरोसा बढ़ गया है।
Published on:
22 Feb 2020 07:03 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
