13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

जयपुर में मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, 24 घंटे रहेगी नजर

Jaipur Flood Control Room जयपुर। हैरिटेज नगर निगम में 15 जून से बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे। फायर स्टेशन घाटगेट, आमेर और बनीपार्क में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे। वहीं इन बाढ़ नियंत्रण कक्षों पर 24 घंटे के लिए तीन पारियों में पर्याप्त स्टाफ भी नियुक्त किया जाएगा।

Google source verification

हैरिटेज निगम आयुक्त अवधेश मीणा ने अधिकारियों को मानसून के दौरान अतिवृष्टि से निपटने के लिए 15 जून से बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने की पहले की तैयारियों को लेकर भी निर्देश दिए। उन्होंने अतिवृष्टि होने पर आश्रय स्थलों का चिन्हीकरण, पर्याप्त जांच में संसाधन व मिट्टी भरे कट्टे तैयार करने, ट्रैक्टर, डम्पर, जेसीबी, मढ़ पम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कच्ची बस्तीयों, नालों के आस-पास, पानी इकठ्ठा होने वाले स्थानों पर चेतावनी वाले साईन बोर्ड लगाने के निर्देश दिये।