23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Jaipur City में देर रात तक करिए खरीददारी, जलमहल पर सजा Night Market, उमड़ रहे लोग

Night Market Jaipur अब जयपुर में देर रात तक लोग खरीददारी कर सकेंगे। इसके लिए बाजार सज गया है। जयपुर में जलमहल की पाल पर नाइट मार्केट सज गया है। इस मार्केट की शुरुआत 150 दुकानों के साथ हो रही है।

Google source verification

Night Market Jaipur जयपुर। पिंकसिटी में जलमहल की पाल पर नाइट मार्केट सज गया है। इस मार्केट की शुरुआत 150 स्टॉल्स के साथ हो रही है, जिन पर राजस्थानी परिधान के अलावा हैंडीक्राफ्ट के आयटम, ज्वैलरी, मीनाकारी के आयटम सहित अन्य उत्पाद लोगों को खरीददारी के लिए मिलेंगे। मार्केट अभी ट्रायल के तौर पर शुरू हुआ है। इसमें तीन कंपनियां अपनी भागीदारी निभा रही है। हालांकि इस मार्केट को लेकर हैरिटेज नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर ने आपत्ति दर्ज कराई है।

महापौर मुनेश गुर्जर बोली, जलमहल की पाल नगर निगम की संपत्ति है, इससे नगर निगम की आय को नुकसान होगा। वे मार्केट देखने पहुंची, लेकिन नाराज होकर लौट आई। नाइट मार्केट जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से लगाया जा रहा है। जलमहल की पाल पर नाइट बाजार का डेमो शुरू हुआ। तीन कंपनियां यहां नाइट बाजार में 150 दुकानें लगाकर डेमो दे रही है। इसके तहत परफॉर्मिंग आर्ट, खास जायके व शॉपिंग के साथ फन एक्टिविटीज भी की जा रही है। सप्ताह में दो दिन चलने वाले इस बाजार की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही है। शनिवार और रविवार को लगाए जाने वाले इस बाजार को शाम 7 बजे से रात 2 बजे तक संचालित किया जाएगा। 2 बजे बाद पूरे बाजार में लगे कियोस्क को हटा दिए जाएंगे।

कल्चर प्रोग्राम भी
इस नाइट मार्केट में कल्चर प्रोग्राम भी हो रहे है। लोगों को जलमहल की पाल पर राजस्थानी छटा के रंग भी देखने को मिल रहे है। इसके अलावा मनोरंजन के लिए कठपुतली डांस, फॉक डांस, लाफ्टर शो का भी आयोजन हो रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़