22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lion safari: नाहरगढ़ जैविक उद्यान में सैलानियों का रिकॉर्ड हुजूम, एक दिन में 6 हजार से अधिक पहुंचे पर्यटक

Jaipur tourism: टाइगर और लायन सफारी बनी मुख्य आकर्षण, पर्यटकों ने लिया रोमांचक अनुभव। बेहतर व्यवस्थाओं और सुरक्षा के चलते बढ़ी लोकप्रियता, वन विभाग की सराहनीय पहल।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 22, 2026

Nahargarh Biological Park: जयपुर. नाहरगढ़ जैविक उद्यान इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। रविवार को यहां सैलानियों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि एक ही दिन में 6 हजार से अधिक लोगों ने उद्यान का रुख किया, जो अब तक का रिकॉर्ड बन गया है। कुल 6,029 पर्यटकों ने वन्यजीवों का दीदार कर प्रकृति और रोमांच का भरपूर आनंद लिया।

एसीएफ देवेन्द्र सिंह राठौड़ के अनुसार सुहावने मौसम और अवकाश का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित उद्यान पहुंचे। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए लायन सफारी और टाइगर सफारी सबसे बड़ा आकर्षण बनी हुई हैं। रविवार को 457 सैलानियों ने इन सफारियों का रोमांचक अनुभव लिया। बाघों की दहाड़ और शेरों की शाही चाल ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नाहरगढ़ जैविक उद्यान न केवल जयपुर बल्कि अन्य जिलों और राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए भी प्रमुख पर्यटन स्थल बनता जा रहा है। शहर के नजदीक हरियाली से घिरा यह स्थान वन्यजीव प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र है। यहां परिवार के साथ घूमने के साथ-साथ प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने का अनूठा अवसर मिलता है।

उप वन संरक्षक विजयपाल सिंह के निर्देशन में उद्यान में पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। रविवार को एसीएफ राठौड़ और रेंजर शुभम शर्मा ने सफारियों की निगरानी कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टूरिज्म मैनेजमेंट टीम द्वारा टिकटिंग, वाहन व्यवस्था, मार्गदर्शन और स्वच्छता को लेकर बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया गया।

वन विभाग की सतत निगरानी और सुव्यवस्थित व्यवस्था के कारण नाहरगढ़ जैविक उद्यान आज राज्य के प्रमुख वन्यजीव पर्यटन स्थलों में शामिल हो चुका है। यह उद्यान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को शिक्षाप्रद और मनोरंजक अनुभव भी प्रदान कर रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग