3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur Crime: नाबालिग से बलात्कार का 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, रूममेट से खुला राज, गुरुग्राम में कर रहा था ये काम

नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने गुरुग्राम (हरियाणा) से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी 2019 से फरार चल रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Jun 20, 2025

Jaipur News

आरोपी गिरफ्तार (फोटो- पत्रिका)

जयपुर: प्रताप नगर थाना पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के मामले में 20 हजार के इनामी वांटेड को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरुग्राम की एक शीशा फैक्टरी में नाम बदलकर काम कर रहा था।


डीसीपी (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि सीकर के नीमकाथाना में डुगरी की ढाणी गणेश्वर निवासी मोहन सिंह उर्फ वीरेंद्र सिंह (27) को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। आरोपी वर्ष 2019 से फरार चल रहा था।


पांच दिन मजदूर बनकर किया काम


डीसीपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि टीम में शामिल एएसआई अशोक सिंह, हेड कांस्टेबल महेशचंद, बलदेव, कांस्टेबल बिरदीचंद, वेद प्रकाश और भंवरलाल ने आरोपी की तलाश में पांच दिन तक गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र स्थित कई फैक्टरी में मजदूर बनकर काम किया।

यह भी पढ़ें : रईसों से दोस्ती…प्रेम…फिर रेप केस में फंसाने की धमकी और डिमांड


रूम पार्टनर से खुला राज


पता चला कि आरोपी मोहन सिंह का परिचित दीपक नाम का व्यक्ति एक फैक्टरी में काम कर रहा है। दीपक को पकड़ा तो उसने बताया कि मोहन सिंह उसका रूम पार्टनर है और एक शीशा फैक्टरी में काम करता है। दो दिन पहले दुर्घटना होने पर मोहन सिंह के हाथ पैर में चोट लगी है और वह कमरे पर ही है। दीपक की निशानदेही पर आरोपी को पकड़ा गया।

Story Loader