
कमलेश अग्रवाल / जयपुर। मुहाना में एक मैरिज गार्डन के बाहर से कार का शीशा तोड़कर छह लाख रुपए की ज्वैलरी और तीन लाख रुपए की नकदी चोरी हो गई। चोरी की पूरी वारदात नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। शादी के कुछ घंटे पहले हुई चोरी से परिवार भी सकते में आ गया।
शिप्रापथ निवासी महावीर प्रसाद जैन के बेटे की शादी मुहाना में स्थित मैरिज गार्डन में रविवार को थी। मैरिज गार्डन के बाहर कई वाहन खड़े थे जिसमें महावीर जैन की कार भी थी। कार में उन्होंने कुछ देर के लिए अपना बैग रखा और फिर किसी काम से वापस गार्डन में चले गए। वापस आकर देखा तो बैग गायब था। कार के शीशे टूटे पड़े थे।
बैग में करीब तीन लाख रुपए कैश था और करीब छह लाख रुपए के जेवर थे। जैन ने पुलिस को बताया कि ये जेवर नई बहू को देने के लिए बनवाए थे और इनमें परिवार की अन्य सदस्यों के भी जेवर थे। सभी शादी से पहले चोरी हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
रखें सावधानी
समारोह में कीमती सामान, रुपए व जेवर चोरी करने वाले गैंग सक्रिय है। परिवार के सदस्य एक व्यक्ति को रुपए व जेवर रखे बैग की जिम्मेदारी नहीं दे। बैग पर परिवार के अन्य सदस्यों की नजर रहनी चाहिए। किसी भी अनजान व्यक्ति को बैग या फिर कीमती सामान के पास घूमते देखने पर पूछताछ करें, ताकि चोरी की घटना से बचा जा सके।
Published on:
25 Jan 2022 08:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
