11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सनसनीखेज वारदात का खुलासा करने वाला कांस्टेबल प्रधान बनेगा हैड कांस्टेबल, डीजी ने की घोषणा

हजारों की भीड़ में अपराधी को पहचानने वाला प्रधान बनेगा हैड कांस्टेबल, डीजी ने की गैलेंट्री प्रमोशन की घोषणा, जयपुर में 108 वर्षीय महिला के पैर काटकर कड़े लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के कड़े व सोने का जोल्या बरामद

2 min read
Google source verification
constable pradhan

सनसनीखेज वारदात का खुलासा करने वाला कांस्टेबल प्रधान बनेगा हैड कांस्टेबल, डीजी ने की घोषणा

जयपुर। गंगापोल गेट के बाहर मीणा कॉलोनी निवासी 108 वर्षीय जमना देवी के पैर काटकर लूटने वाला आरोपी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हुई इस वारदात ने शहर को झकझोर दिया था। पुलिस ने महिला के पुराने किराएदार को गिरफ्तार किया और उससे लूट के चांदी के कड़े व जोल्या बरामद किया। उधर एसएमएस अस्पताल में मंगलवार सुबह जमना देवी ने दम तोड़ दिया।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि बुजुर्ग महिला भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में रहती थी और यहां पर इस तरह की वारदात होना गंभीर मामला है। लेकिन लोगों की आवाजाही में सबसे पहले आरोपी की पहचान कांस्टेबल प्रधान ने की। इस पर पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर ने कांस्टेबल प्रधान को गैलेंट्री प्रमोशन देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें:किराएदार ने ही काटे थे 108 वर्षीय वृद्धा के पांव, कर्जा चुकाने के लिए रची थी साजिश, महिला की मौत

कर्जा चुकाने के लिए की वारदात
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय पाल लांबा ने बताया कि आरोपी प्रकाश प्रजापत (27) करीब चार वर्ष पहले जमना देवी के मकान में किराए से रहता था। फिर नजदीक दूसरी जगह किराए पर रहने लगा, लेकिन जान पहचान होने पर जमना देवी मीणा के घर आता जाता रहता था। गलत शौक के चलते आरोपी प्रकाश प्रजापत ने कर्जा कर लिया। आरोपी से रुपए उधार देने वाले दीपावली पर लौटाने के लिए तकाजा कर रहे थे। तब आरोपी ने जमना देवी के चांदी के कड़े व सोने का जोल्या लूटने की साजिश रची।

यह भी पढ़ें:बहन के कटे पांव देख फफक पड़ा भाई, बोला: नहीं देख सकता उसकी तड़प, कैसे सहेगी यह दर्द

फुटेज में नजर आई स्कूटी तो पकड़ा
डीसीपी परिस देशमुख ने बताया कि वारदात के बाद क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तब एक स्कूटी पर एक व्यक्ति नजर आया। स्कूटी की तलाश की गई तो पता चला कि वह चाय की थड़ी वाले प्रकाश प्रजापत की है और वह जमना देवी के घर किराए पर रहता था। अब बुजुर्ग महिला के आगे दो गली छोड़कर रह रहा है। तब आरोपी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। बाद में उसकी निशानदेही से लूट का सामान बरामद किया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग