4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजली बिल एक रुपया जमा कराओ या एक लाख, जयपुर डिस्कॉम नहीं ले रहा चेक से भुगतान, लोग परेशान

चेक से जमा नहीं हो रहे बिजली के बिल

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Deepshikha

May 09, 2019

jaipur

बिजली बिल एक रुपया जमा कराओ या एक लाख, जयपुर डिस्कॉम नहीं ले रहा चेक से भुगतान, लोग परेशान

भवनेश गुप्ता / जयपुर.डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की आड़ में जयपुर डिस्कॉम की मनमानी बढ़ती जा रही है। शहर के कई सहायक अभियंता कार्यालय में चेक से बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को बैरंग लौटाया जा रहा है। डिस्कॉम को कुछ माह पहले ही अपने उस आदेश को वापस लेना पड़ा था जिसमें 20 हजार से ज्यादा बिल राशि का भुगतान चेक नहीं करने के निर्देश जारी किए गए थे। इससे कैश से भुगतान की प्रक्रिया जरूर बढ़ गई है। मामले में उच्चाधिकारियों से बात की तो उन्होंने चेक से भुगतान करने पर किसी तरह की रोक नहीं होने की बात कही। उधर, ई—मित्र पर चेक के जरिए बिजली बिल जमा करना पूरी तरह बंद किया जा चुका है।

केस: 01
मुख्यालय में जमा हो रहे तो वहीं करा देना

सूरजपोल निवासी सुनील खाण्डल चेक के जरिए 7529 रुपए जमा कराने पहुंचे। कर्मचारी से डिस्कॉम के आदेश का हवाला दिया, जिसमें चेक से भुगतान को जारी रखने के लिए कहा गया था। लेकिन कर्मचारी नहीं माने, उलटे उपभोक्ता को कह दिया, दिक्कत है तो मुख्यालय चले जाओ, वहां जमा हो रहे हों तो करा देना।

चेक तो नहीं लूंगा

रामगंज बाजार, हीदा की मोरी स्थित कार्यालय में आशीष माणक बोहरा पहुंचे। उन्होंने 9967 रुपए का चेक दिया लेकिन कर्मचारी ने लेने से इनकार कर दिया। कर्मचारी से कई बार गुहार की लेकिन वह नहीं माना। यहां तक कहा कि चाहे 1 रुपया जमा कराओ या 1 लाख, चेक तो नहीं लूंगा। घर जाकर कैश ले आओ तो बिल जमा हो जाएगा। इसके बाद उपभोक्ता को मजबूरन नकद राशि जमा करानी पड़ी।

फैक्ट फाइल :
- 8.60 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं शहर में
- 07 डिवीजन में बांटा है सिटी सर्कल को
- 400 करोड़ रुपए बिल राशि के पेटे मिल रहा राजस्व प्रति माह

नकद ले रहे, फिर ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देना बेमानी

- डिस्कॉम बिल भुगतान ऑन लाइन कराने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए बिजली मित्र ऐप भी संचालित कर रहे हैं।

- ई—मित्र पर चेक—डीडी नहीं लिए जा रहे लेकिन नकद जमा हो रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन का तर्क बेमानी साबित हो रहा है।

यों जमा हो रहे बिल :

2.75 लाख बिल ई—मित्र के जरिए (नकद)

01 लाख डिस्कॉम काउंटर पर नकद

10 हजार बिल चेक के माध्यम से

04 हजार बिल आरटीजीएस से

02 लाख बिल ऑनलाइन भुगतान