6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर डॉग शो: यहां देशभर से आए 50 से ज्यादा ब्रीड्स के 300 कुत्ते, हो रही जोर अजमाइश

इस शो में मोस्ट वाटेंड ओसामा के खिलाफ ऑपरेशन में शामिल कुत्ते भी लाए गए हैं। जजिंग का आधार डॉग की ब्रीड, मेन्टेनेन्स और रिंग में पर्फोमेंस को देखते हुए किया जायेगा...

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

vijay ram

Oct 23, 2016

जयपुर.
राजधानी में 'केनल क्लब ऑफ इण्डिया' की ओर से आयोजित 'जयपुर डॉग शो' रविवार को कई ब्रीड्स के कुत्तों के दमखम दिखा रहा है। यहां राजापार्क स्थित कम्यूनिटी सेंटर पर इन कुत्तों को देखने जयपुराइट्ज की भारी भीड़ लगी है।


पटाखों के शोर से बिधुक न जाएं, इसलिए 'नो क्र्रेकर्स थीम'
डॉग शो सुबह 10 बजे शुरु हुआ और शाम ५ बजे तक चलेगा। आयोजकों की मानें तो इसमें इंडिया के ही नहीं बल्कि बेहतरीन नस्ल के विदेशी कुत्ते भी लाए गए हैं। इस शो में ओसामा बिन लादेन के खिलाफ किये गये ऑपरेशन में शामिल अमेरिकी सील कमांडों दस्ते के सुपर डॉग बेल्जीयम शेफर्ड मेलेनोइस ब्रीड के डॉग्स भी शामिल हंै।


कैनल क्लब ऑफ राजस्थान के सचिव वीरेन शर्मा ने बताया कि यहां 50 से अधिक दुर्लभ ब्रीड्स के 300 से अधिक डॉग्स 'बेस्ट इन शो ट्राफी टाइटल' के लिए दर्शकों का ध्यान खीचेंगे। पटाखों के शोर और प्रदूषण से डॉग्स को होने वाली प्राब्लम्स को देखते हुए इस बार शो की थीम नो क्रेकर रखी गई है। इस मौके पर जजिंग ख्यातनाम जज योगेश टुटेजा को बुलाया गया है। शो में जजिंग का आधार डॉग की ब्रीड, मेन्टेनेन्स और रिंग में परफोरमेन्स को देखते हुए किया जायेगा।


अमेरिका से आए चीफ गेस्ट
शो के चीफ गेस्ट भी अमेरिका से आये टॉप रेटेट ग्रेटडेन होंगे। जो कि टॉपमोस्ट ग्रेटडैन हसबैण्ड वाइफ डॉग्स है। इस मौके पर जयपुर नगर निगम द्वारा डॉग लाइसेन्स कैम्प भी लगा है। शहर को रेबीज मुक्त करने के उद्देश्य से इस शो में निशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर का भी आयोजन किया जायेगा।

ये भी पढ़ें

image