1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Gas Tanker Blast: जयपुर-अजमेर हाइवे पर भांकरोटा अग्निकांड के एक हफ्ते बाद NHAI का बड़ा एक्शन

Bhankrota Fire Incident: जयपुर-अजमेर हाइवे पर भांकरोटा अग्निकांड के एक हफ्ते बाद अब NHAI ने बड़ा एक्शन लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 28 Dec 2024, 9:18 AM IST

NHAI's Big Action: जयपुर-अजमेर हाइवे पर भांकरोटा हादसे के एक हफ्ते बाद एनएचएआई (भारतीय राष्टीय राजमार्ग प्राधिकरण) का एक्शन हुआ है। हाइवे पर बने अवैध कट को लेकर एनएचएआई, पुलिस, परिवहन व प्रशासन के अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही थी। इसी के चलते एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमार चतुर्वेदी पर गाज गिरना बताया जा रहा है।

केन्द्रीय परिवहन मंत्रालय ने चतुर्वेदी की जगह अब अब्दुल बासित को जयपुर में क्षेत्रीय अधिकारी लगाया है। चतुर्वेदी का तबादला दिल्ली मुख्यालय पर किया गया है। भांकरोटा हादसे के कारणों को लेकर जिम्मेदार विभाग एक-दूसरे पर आरोप लगाते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Jaipur Tanker Blast: जयपुर अग्निकांड हादसे की ये 5 दर्दभरी कहानी सुनकर सहम जाएंगे आप

अब तक मरने वालों की संख्या 20


जयपुर-अजमेर हाइवे पर भांकरोटा अग्निकांड में मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है और अब तक मरने वालों की संख्या 20 हो गई है। देर रात एक और शख्स जिंदगी की जंग हार गया। अब अस्पताल में 12 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। डॉक्टरों की टीम इन मरीजों को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।