7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video- जयपुर में बेकाबू हुआ जीका वायरस, 120 हुई मरीजों की संख्या

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
zika virus

Zika virus

जयपुर। राजधानी में जीका वायरस के मरीजों की संख्या 120 हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार तक 109 मरीजों की पुष्टि की है। इनमें से 91 मरीजों को राहत भी मिल चुकी है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार फोगिंग करवाई जा रही है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से वार्ड 22, 24 और 83 में फोगिंग करवाई जाएगी।

इधर, जीका वायरस के प्रकोप से बचने के लिए नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा ने नया रास्ता खोजा है। स्वास्थ्य शाखा के जोन उपायुक्त विनोद पुरोहित का कहना है कि जीका वायरस से मुक्ति तब तक नहीं मिल पाएगी, जब लोग पानी भरकर रखना नहीं छोड़ेंगे।

शायद निगम के अधिकारियों को यह नहीं पता कि शहर के कई इलाके ऐसे हैं जहां दो से तीन दिन बाद पानी पहुंचता है और जहां वायरस फैल रहा है, वहां पर भी बड़ी आबादी पानी के लिए टैंकरों पर ही निर्भर है। ये लोग यदि पानी भरकर नहीं रखेंगे तो पानी के लिए परेशान होंगे।

शहर में सिर्फ मालवीय नगर और मानसरोवर में एक-दो सेक्टर ऐसे हैं, जहां पर 24 घंटे पानी की आपूर्ति होती है। इन अधिकारियों का कहना है कि लार्वा ठहरे हुए पानी में भी पनपता है।


यह रखें ध्यान
फोगिंग के वक्त घर के खिड़की व दरवाजों को खुला रखें। खाने-पीने के वस्तुओं को ढककर रखें। अस्थमा रोगी फोगिंग के धुएं से बचकर रहें।


यहां होगी फोगिंग
सुबह 6.30 से 9 बजे तक : वार्ड नं 22 के हसनपुरा, खातीपुरा क्षेत्र की समस्त कॉलोनियां। वार्ड नम्बर 24 के पानी पेच तिराहा, आरपीए रोड, कांवटिया सर्कल, सुभाष कॉलोनी, राष्ट्रपति मैदान के आसपास की कॉलोनियां।

शाम 5 से 7 बजे
वार्ड नम्बर 83 में गणगौरी बाजार की कॉलोनियां, ब्रह्मपुरी रोड की कॉलोनियां, नाहरगढ़ रोड की कॉलोनियां, गैटोर रोड एवं आसपास की समस्त कॉलोनियां।