13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्णिमा पर ठाकुरजी ने धारण की धवल पोशाक

अधिकमास की पूर्णिमा (Adhikmas Purnima) पर गुरुवार को ठाकुरजी ने धवल पोशाक (Dhaval Dress) में दर्शन दिए। ठाकुरजी का श्रृंगार भी सफेद पुष्पों से किया गया। गोविंददेवजी मंदिर में ठाकुरजी को सफेद रंग की विशेष पोशाक धारण कराकर मोगरे के फूलों से श्रृंगार किया गया। सफेद बर्फी का भोग लगाया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
पूर्णिमा पर ठाकुरजी ने धारण की धवल पोशाक

पूर्णिमा पर ठाकुरजी ने धारण की धवल पोशाक

पूर्णिमा पर ठाकुरजी ने धारण की धवल पोशाक

जयपुर। अधिकमास की पूर्णिमा (Adhikmas Purnima) पर गुरुवार को ठाकुरजी ने धवल पोशाक (Dhaval Dress) में दर्शन दिए। ठाकुरजी का श्रृंगार भी सफेद पुष्पों से किया गया। गोविंददेवजी मंदिर में ठाकुरजी को सफेद रंग की विशेष पोशाक धारण कराकर मोगरे के फूलों से श्रृंगार किया गया। सफेद बर्फी का भोग लगाया गया।

पानों का दरीबा स्थित शुक संप्रदाय की प्रधान पीठ श्रीसरस निकुंज में शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में सुबह ठाकुर राधा सरस बिहारी सरकार का पंचामृत अभिषेक कर धवल पोशाक धारण कराई। परिकर के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने पूर्णिमा के पदों का गायन किया। पूर्णिमा झांकी के दर्शन भक्तों को ऑनलाइन करवाए गए। पुरानी बस्ती स्थित गोपीनाथजी मंदिर, चौड़ा रास्ता स्थित राधा दामोदर, रामगंज बाजार स्थित मंदिरश्री लाड़लीजी सहित अन्य मंदिरों में भी पूर्णिमा पर ठाकुरजी की विशेष झांकी सजाई गई। ठाकुरजी को धवल पोशाक धारण करवाई गई। विशेष भोग अर्पित किए गए।