20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

गौरांग महाप्रभु की शोभायात्रा में बरसा भक्ति रस

Gauranga Mahaprabhu : गोविंददेवजी मंदिर से रविवार को गौरांग महाप्रभु की शोभायात्रा निकली। इसमें भक्त संकीर्तन करते हुए आगे बढ़े। वहीं पीछे गौरांग महाप्रभु के चित्र स्वरूप की झांकी के साथ अन्य झांकियां चल रही थी।

Google source verification

जयपुर। गोविंददेवजी मंदिर से रविवार को गौरांग महाप्रभु की शोभायात्रा निकली। इसमें भक्त संकीर्तन करते हुए आगे बढ़े। वहीं पीछे गौरांग महाप्रभु के चित्र स्वरूप की झांकी के साथ अन्य झांकियां चल रही थी।

गोविंददेवजी मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी और मंत्री महेश जोशी ने आरती कर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में विभिन्न कीर्तन मंडलियों की ओर से हरि नाम संकीर्तन किया गया, वहीं गौरांग महाप्रभु के जीवन से संबंधित विभिन्न झांकियों के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। इसमें गौरांग महाप्रभु की ओर से किए गए कार्यों की झांकियां भी शामिल हुई। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई चौड़ा रास्ता स्थित मंदिरश्री राधा दामोदरजी पहुंची।