21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Jaipur News : निगम ने मध्यम मार्ग बाजार को बताया अवैध, व्यापारियों को थमाए नोटिस

मानसरोवर (Mansarovar Jaipur) स्थित मध्यम मार्ग के व्यापारियों ने मंगलवार को जोन उपायुक्त मुकेश कुमार को नोटिस का जवाब दिया। निगम ने जो नोटिस दिए हैंए उनका समय बुधवार को खत्म हो जाएगा। रामतीर्थ व्यापार मंडल के संरक्षक मुकेश लख्यानी ने बताया कि सैकड़ों व्यापारियों ने नोटिस का जवाब पेश कर दिया है।

Google source verification

जयपुर। मानसरोवर (Mansarovar Jaipur) स्थित मध्यम मार्ग के व्यापारियों ने मंगलवार को जोन उपायुक्त मुकेश कुमार को नोटिस का जवाब दिया। निगम ने जो नोटिस दिए हैंए उनका समय बुधवार को खत्म हो जाएगा। रामतीर्थ व्यापार मंडल के संरक्षक मुकेश लख्यानी ने बताया कि सैकड़ों व्यापारियों ने नोटिस का जवाब पेश कर दिया है। दोपहर बार निगम मुख्यालय (Jaipur Greater Nagar Nigam Headquarter) पहुंचकर व्यापारियों ने महापौर सौम्या गुर्जर (Mayor Saumya Gurjar) को घटना की जानकारी दी। महापौर ने कहा कि व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। विधिक राय लेकर व्यापारियों की समस्या का हल किया जाएगा। सद्भावन व्यापार मंडल के संरक्षक मनोज पांडे ने बताया कि मध्यम मार्ग के बाजार के निगम ने अवैध बताते हुए नोटिस दिए हैं।

विधायक ने लिखा सीएम और मंत्री को पत्र इन दुकानदारों को राहत दिलाने के लिए क्षेत्रीय विधायक अशोक लाहोटी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) और नगरीय विकास मंत्री शांति धरीवाल (UDH Minister Shanti Dhariwal) को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि जयपुर में नीचे दुकान ऊपर मकान की परम्परा रही है। व्यापारी भय में हैं। सरकार को हजारों व्यापारियों को आगे आकर राहत देनी चाहिए।