13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रेटर महापौर ने किया निगम मुख्यालय का औचक निरीक्षण, हालात देख चौंकी

ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर ने मंगलवार सुबह निगम मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। ग्रेटर महापौर ने उपस्थिति पंजिका का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 124 कार्मिक नदारद पाए गए। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले कार्मिकों से कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

May 02, 2023

ग्रेटर महापौर ने किया निगम मुख्यालय का औचक निरीक्षण, हालात देख चौंकी

ग्रेटर महापौर ने किया निगम मुख्यालय का औचक निरीक्षण, हालात देख चौंकी

जयपुर। ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर ने मंगलवार सुबह निगम मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। ग्रेटर महापौर ने उपस्थिति पंजिका का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 124 कार्मिक नदारद पाए गए। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले कार्मिकों से कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

गुर्जर ने कार्मिकों को सख्त निर्देश दिए कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे से कार्यालय तयसमय पर नहीं आने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कार्मिकों को निर्देश दिए कि कार्यालय को साफ एवं सुन्दर रखते हुए स्वस्थ्य वातावरण में कार्य करें, जिससे अधिक से अधिक जनहित के कार्य समयबद्धता से किए जा सकें।

आपको बता दें कि नगर निगम में कर्मचारियों के सीट से गायब होने की आए दिन शिकायतें मिलती हैं। इसके चलते कई बार अधिकारियों ने निरीक्षण किया, मगर अब भी आदतन कई कर्मचारी सीट पर नहीं मिलते हैं। महापौर के पास भी कई बार इस तरह की शिकायतें आई हैं, जिसके बाद महापौर ने आज निगम मुख्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इस तरह के हालात मिले।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग