25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

वाहनों की सुरक्षा के लिए लगाएं जीपीएस, 30 प्रतिशत बढ़ी दुपहिया वाहन चोरी

राजधानी में वाहन चोरी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गत वर्ष मार्च तक की तुलना में इस वर्ष मार्च तक दुपहिया वाहन 30 प्रतिशत और चौपहिया वाहन 5 प्रतिशत अधिक चोरी हुए हैं। पुलिस चोरों पर लगाम लगाने के लिए वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाने की नसीहत दे रही है। शहर में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष कुल अपराध 9 फीसदी बढ़ गया। जबकि हत्या में 26 प्रतिशत कमी हुई।

Google source verification

जयपुर. राजधानी में वाहन चोरी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गत वर्ष मार्च तक की तुलना में इस वर्ष मार्च तक दुपहिया वाहन 30 प्रतिशत और चौपहिया वाहन 5 प्रतिशत अधिक चोरी हुए हैं। पुलिस चोरों पर लगाम लगाने के लिए वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाने की नसीहत दे रही है। शहर में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष कुल अपराध 9 फीसदी बढ़ गया। जबकि हत्या में 26 प्रतिशत कमी हुई।

पुलिस कमिश्नरेट के तीन वर्ष की तुलनात्मक आंकड़े

अपराध – 2021 – 2022 – 2023 (सभी आंकड़े जनवरी से मार्च तक के)
हत्या – 24- 38 – 28
हत्या का प्रयास – 19 – 36 -32
डकैती – 2 – 00 – 1
लूट – 35- 44 – 49
अपहरण – 167 – 162 – 206
बलात्कार – 131 – 149 – 144
बलवा -7 – 6 – 18
नकबजनी – 224- 226 – 198
दुपहिया – 1363 – 1202 – 1568
चौपहिया – 175 – 179 – 188
अन्य चोरी – 591 – 600 – 728
अन्य प्रकरण – 3645 – 3901 – 3978