
REET PAPER LEAK देखते ही देखते मिट्टी में मिल गई रामकृपाल की स्कूल व कॉलेज...
REET PAPER LEAK जयपुर। रीट पेपर लीक मामले के आरोपी रामकृपाल मीणा के सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाये गए स्कूल व कॉलेज को जेडीए ने कार्रवाई करते हुए बुल्डोजर चला कर ध्वस्त कर दिया। जगन्नाथपुरी-प्रथम स्थित लगभग 1667 वर्गगज सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से संचालित किये जा रहे एसएस कॉलेज और स्कूल के अवैध निर्माणों को पोकलेन मशीन से ध्वस्त किया तो इमारत भरभरा कर मिट्टी में मिल गई। इसके बाद जेडीए ने सरकारी जमीन पर कब्जा लेकर वहां जेडीए सम्पति के बोर्ड लगा दिए।
जेडीए के मुख्य प्रवर्तन नियंत्रक रघुवीर सैनी ने बताया कि जगन्नाथ पुरी-प्रथम में सरकारी-खातली भूमि पर अतिक्रमित कर बने अवैध निर्माण की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। जेडीए ने मंगलवार को करीब 1000 वर्गगज में निर्मित 11 कमरें, टीनशैड, बाउण्ड्रीवाल व प्ले ग्राउण्ड आदि अवैध निर्माण कब्जे-अतिक्रमण का पूर्ण ध्वस्तीकरण कर जेडीए द्वारा कब्जे में लिया गया। बुधवार को सुबह से 1 पोकलैन मशीन, 9 लोखण्डा मशीन, 3 जेसीबी मशीन व मजदुरों की सहायता से बिल्डिंग का पूर्ण ध्वस्तीकरण किया गया।
उन्हेांने बताया कि अतिक्रमी ने कॉलेज के पास ही करीब 1500 वर्गगज भूमि पर अतिक्रमण कर बने कमरें, कोठरी, टीनशैड, बाउण्ड्रीवाल बनाकर अवैध रूप से 24 गायों की डेयरी संचालित की जा रही थी। अतिक्रमी के परिजनों की ओर से गायो को अन्यत्र ले जाने में मनाई के बाद गायों को नगर निगम की सहायता से नियमानुसार हिंगोनिया गौशाला में भिजवाया गया। परिजनों व मजदूरो से सामान खाली करवाया जाकर पूर्ण ध्वस्त कर जेडीए कब्जे में लिया गया। इसी से लगती हुई करीब 500 वर्गगज व अन्य सरकारी-खातली भूमि करीब 4 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाकर जेडीए कब्जे में लिया जाकर जेडीए सम्पति के बोर्ड लगवाये गए।
Published on:
02 Feb 2022 07:38 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
