1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेडीए विकसित करेगा शहर में ऑक्सीजन जोन

जेडीए की ओर से मानसून में 50 हैक्टेयर भूमि पर 25 हजार पौधे लगाकर ऑक्सीजोन (oxygen zone) विकसित किए जाएंगे। इसके तहत वुडलैंड पार्क में सघन पौधारोपण किया जाएगा। वहीं जेडीए की खाली जमीनों पर भी सघन पौधारोपण किया जाएगा। जेडीए आयुक्त गौरव गोयल ने बताया कि जेडीए की आरक्षित भूमि पर सघन पौधारोपण कर ऑक्सीजन जोन विकसित किया जाएगा। ये पौधे आबादी के बीच एक साथ लगाए जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
जेडीए विकसित करेगा शहर में ऑक्सीजन जोन

जेडीए विकसित करेगा शहर में ऑक्सीजन जोन

जेडीए विकसित करेगा शहर में ऑक्सीजन जोन
— वुडलैंड पार्क में करेगा जेडीए सघन पौधारोपण
— प्रति हैक्टेयर भूमि पर 500 पेड़ लगाने का लक्ष्य
— सघन पौधारोपण के तहत जेडीए लगाएगा 25 हजार पौधे

जयपुर। जेडीए की ओर से मानसून में 50 हैक्टेयर भूमि पर 25 हजार पौधे लगाकर ऑक्सीजोन (oxygen zone) विकसित किए जाएंगे। इसके तहत वुडलैंड पार्क में सघन पौधारोपण किया जाएगा। वहीं जेडीए की खाली जमीनों पर भी सघन पौधारोपण किया जाएगा।

जेडीए आयुक्त गौरव गोयल ने बताया कि जेडीए की आरक्षित भूमि पर सघन पौधारोपण कर ऑक्सीजन जोन विकसित किया जाएगा। ये पौधे आबादी के बीच एक साथ लगाए जाएंगे। प्रति हैक्टेयर भूमि पर 5 से 10 फुट के 500 पौधे लगाए जाएंगे। ये पौधे छायादार होने के साथ फलदार और फुलदार भी होंगे। इस बार मानसून में जोन-7, 10, 11, 13 व 14 के अलावा जेडीए की विभिन्न योजनाओं में पार्क के लिए आरक्षित भूमियों पर सघन पौधारोपण किया जाएगा।

ये पेड़ लगाए जाएंगे
नीम, शीशम, पिलकन, मोलश्री, करंज, काइजेलिया पिन्नाटा, अशोक, अर्जुन, गूलर, सिरस, बड़, पीपल, पुत्रंजीवा, अमलताश, गुलमोहर, जकरंडा, स्पेथोडिया, कचनार, केशियाश्यामा, पेल्टाफार्म, जामुन, शहतूत, इमली, आंवला, आम, बीलपत्र लगाए जाएंगे।

Story Loader