23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेडीए शहर में लगाएगा एक लाख पौधे, 10 जगह बनाएगा ऑक्सीजोन

कोरोना के चलते ऑक्सीजन (oxygen) की जरूरत को देखते हुए जेडीए शहर में 10 जगहों पर ऑक्सीजोन (Oxyzone) विकसित करेगा। वहीं शहर में इसबार मानसून में जेडीए करीब एक लाख पौधे (plantation) लगाएगा। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के निर्देश के बाद जेडीए आयुक्त गौरव गोयल ने शहर में एक लाख पौधे लगाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही शहर में 7 जगहों पर 2 अक्टूबर तक गांधी वाटिका विकसित की जाएगी। पौधारोपण शुरू कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification
जेडीए शहर में लगाएगा एक लाख पौधे, 10 जगह बनाएगा ऑक्सीजोन

जेडीए शहर में लगाएगा एक लाख पौधे, 10 जगह बनाएगा ऑक्सीजोन

जेडीए शहर में लगाएगा एक लाख पौधे, 10 जगह बनाएगा ऑक्सीजोन
— यूडीएच मंत्री के निर्देश पर बढाई पौधों की संख्या
— पहले 60 हजार पौधे लगाना किया था तय, अब 40 हजार और बढ़ाए
— शहर में मुख्य सड़कों के किनारे भी लगेंगे पौधे

जयपुर। कोरोना के चलते ऑक्सीजन (oxygen) की जरूरत को देखते हुए जेडीए शहर में 10 जगहों पर ऑक्सीजोन (Oxyzone) विकसित करेगा। वहीं शहर में इसबार मानसून में जेडीए करीब एक लाख पौधे (plantation) लगाएगा। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के निर्देश के बाद जेडीए आयुक्त गौरव गोयल ने शहर में एक लाख पौधे लगाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही शहर में 7 जगहों पर 2 अक्टूबर तक गांधी वाटिका विकसित की जाएगी। इसके लिए पौधारोपण शुरू कर दिया गया है।

जेडीए आयुक्त गौरव गोयल ने बताया कि शहर में इस बार मानसून के दौरान एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। पहले 60 हजार पौधे लगाना तय किया था, जिसे बढ़ाकर अब एक लाख पौधे कर दिए है। शहर के बड़े पार्कों में करीब 10 जगहों पर ऑक्सीजोन विकसित किए जा रहे है। इनमें सघन पौधारोपण किया जाएगा। इसके साथ मुख्य सड़कों के किनारे भी पौधारोपण किया जाएगा।

बड़े पार्कों में विकसित कर रहे ऑक्सीजोन
जेडीसी गौरव गोयल ने बताया कि शहर में 10 जगहों पर ऑक्सीजोन बनाए जा रहे है। इनमें 5 से 10 फुट तक के पौधे लगाए जा रहे है। इन पौधों में छायादार होने के साथ फलदार और फूलदार भी होंगे। यहां नीम, करंज, जामुन, कचनार, शीशम, मोलश्री, काइजेलिया पिन्नाटा, अशोक, गूलर, सिरस, बड़, पीपल, अमलताश, गुलमोहर, केशियाश्यामा, पेल्टाफार्म, शहतूत लगाए जा रहे है।

जेडीए करेगा 6 गांधी वाटिका विकसित
जेडीसी गौरव गोयल ने बताया कि शहर में 2 अक्टूबर तक 6 पार्को में गांधी वाटिका विकसित की जाएगी। ये गांधी वाटिका सेंट्रल पार्क, जवाहर सर्किल, वैशाली नर्सरी सर्किल, स्वर्ण जयंती पार्क, स्मृति वन विद्याधर नगर और वुडलैण्ड पार्क में बनाई जाएगी, जिनके लिए सघन पौधारोपण किया जा रहा है। इनमें विभिन्न प्रजातियों के करीब 10 फीट उंचाई के 525 फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधे लगाये जा रहे है।