1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Literature Festival: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल: साहित्य के महाकुंभ में हामिद करजई, जाकिर हुसैन और रूपी कौर सजाएंगे शब्दों का शामियाना

60 स्पीकर्स की घोषणा- मैन बुकर विनर माइकल ओंदाजे, द बोस्टन ग्लोब की स्पॉटलाइट टीम में पुलित्जर पुरस्कार जीतने वाले इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टर माइकल रेजें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 29 Nov 2017, 4:53 PM IST

Jlf

Jlf

जयपुर। सर्दियां शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में जयपुर साहित्य उत्सव की चर्चा ना हो ऐसा हो नहीं सकता। इन चर्चाओं के बीच अब साहित्य प्रेमियों का इंतजार भी खत्म हो गया है। मंगलवार को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के स्पीकर्स की पहली लिस्ट जारी हो गई है, जिसमें देश और विदेश के 60 स्पीकर्स के नामों की घोषणा हुई है। पहली लिस्ट में अफगानिस्तान के पूर्व प्रेसिडेंट हामिद करजई, बेस्ट सेलिंग पोएट रूपी कौर, लोकप्रिय तबला वादक जाकिर हुसैन और फिल्म मेकर अनुराग कश्यप सहित कई अवॉर्ड विनिंग हस्तियां शामिल हैं। 25 से 29 जनवरी को डिग्गी पैलेस में आयोजित होने वाले साहित्य उत्सव में इस बार 250 स्पीकर्स भाग लेंगे, बाकी नामों की घोषणा आगामी दिनों में होगी। इसके अलावा सात दिसम्बर को मुम्बई के रॉयल ओपेरा हाउस और 12 दिसम्बर को दिल्ली के ताज महल होटल में फेस्टिवल कर्टेन रेजर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

ब्लॉगिंग कॉन्टेस्ट और जयपुर बुकमार्क
लिटरेचर फेस्टिवल में ब्लॉगिंग कॉन्टेस्ट भी आयोजित होगा। इसमें ब्लॉग राइटिंग, वीडियो ब्लॉगिंग और फोटो ब्लॉगिंग के कॉन्टेस्ट होंगे।

इसके अलावा फेस्टिवल की शुरुआत जयपुर बुक मार्क के पांचवें संस्क रण से होगी। 24 जनवरी को डिग्गी पैलेस में पूरे दिन यह कार्यक्रम होगा। इसमें प्रकाशकों, लिटरेरी एजेंट्स, अनुवादक एजेंसियां और लेखकों को मिलने का मौका मिलेगा। लिटरेचर फेस्टिवल की सह-निदेशक नमिता गोखले के अनुसार, लिट फेस्ट के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण साल है, क्योंकि इस साल इंटरनेशनल और इंडियन राइटर का शानदार लाइन अप व सेशंस हैं।

अवॉर्ड विनिंग स्पीकर्स
लिस्ट में न्यूयॉर्क के अवॉर्ड विनिंग ऑथर अखिल शर्मा शामिल हैं, जिनकी बुक ‘फैमिली लाइफ’ को न्यूयॉर्क टाइम्स बेस्ट बुक ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला था। इनके अलावा ‘द जॉय लक क्लब’ की ऑथर एमी टैन, इंडियन आर्ट क्रिटिक बीएन गोस्वामी, इंग्लिश नॉवेलिस्ट हेलेन फिल्डिंग, मैन बुकर विनर माइकल ओंदाजे, द बोस्टन ग्लोब की स्पॉटलाइट टीम में पुलित्जर पुरस्कार जीतने वाले इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टर माइकल रेजेंदेस, साहित्य अकादमी अवॉर्ड विनर मृदुला गर्ग, 2006 नोबेल पीस प्राइज विजेता मोहम्मद युनूस, ब्रिटेन के निबंधकार एवं उपन्यासकार पीको अय्यर, इंडियन क्लासिकल डांसर सोनल मानसिंह, राइटर सुधा मूर्ति व ब्रिटिश प्लेराइटर और स्क्रीनराइटर टॉम स्टॉपर्ड सहित कई नामी राइटर एंड थिंकर्स को शामिल किया गया है। इस सूची में जयपुर की राइटर इरा टाक भी शामिल हैं।

- 25 से 29 जनवरी तक होगा जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल, स्पीकर्स की फस्र्ट लिस्ट जारी
- ब्लॉगिंग रिलेटेड होंगे कॉन्टेस्ट
- 15 भारतीय और 20 अंतरराष्ट्रीय भाषाएं सजाएंगी लफ्जों का गुलदस्ता
- 250 राइटर्स, थिंकर्स, पॉलिटिशियंस, जर्नलिस्ट्स और कल्चर आइकॉन होंगे शामिल
- 300 देशी-विदेशी वॉलेंटियर्स देंगे अपनी सेवा
- 35 देशों से आएंगे स्पीकर्स

ये नाम भी शामिल
पहली लिस्ट में अबीर वाई. हॉक, अभिनव चंद्रचूड, एड्रिआना लिस्बोआ, अखिल कात्याल, अमीन जाफ र, अमिताव कुमार, एंजेला सैनी, आत्मप्राजनंदा सरस्वती, बेंजामिन डिक्स, बुलाकी शर्मा, कैरिन गेरहार्डसन, दीपांकर गुप्ता, एस्थर डेविड, यूरिग सैलिसबरी, इल्सेकोलर रोलेफ सन, जैफ री गेटलमैन, जोसफ ाइन क्लूगर्ट, जोशुआ फेरिस, जोवन मे, काया गेंक, लीला सीलमनी, मनोरंजन ब्यापारी, मरीना वॉर्नर, मरकियां कामिश, माइकल फ्रैंकलिन, माइकल वातिकियोतिस, मिना लिंडगे्रन, नादिफ ा मोहम्मद, नमिता वाइकर, निकोलस इदियर, पंकज दुबे, पंकज शेखसरिया, पीटर बोस, पूनम सूरी, प्राजवाल पराजुली, रीटा कोठारी, सगारिका घोष, सतीश गुप्ता, सेतु, शीला रेड्डी, सुजाता गिडला, विक्टर सेबेस्टियन और यतींद्र मिश्र शामिल हैं।