फिनाले में कैलाश खेर और उनका बैंड कैलासा अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे, जिससे समापन समारोह यादगार बन जाएगा। इसके अलावा, पॉप और फोक म्यूजिक का अनोखा संगम लेकर कामाक्षी खन्ना, क्रॉस-कल्चरल म्यूजिक की जानी-मानी कलाकार सुशीला रमन, और राजस्थानी लोक संगीत के उस्ताद नाथू लाल सोलंकी व चुग्गे खान भी मंच पर नजर आएंगे।