
Jaipur Literature Festival 2025: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल जेएलएन मार्ग स्थित एक होटल में 30 जनवरी से शुरू होगा। इसमें इस बार 12 मिशलीन स्टार शेफ भी शामिल होंगे। फेस्टिवल में शेफ रश्मि उदय सिंह, मैट प्रेस्टन, आनंद जॉर्ज, रोमी गिल, कैरोलीन ईडन, रोहिनी राणा और शायन ओलिवियर आदि विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।
सेशन: द इंडियन कुकबुक रेसिपीज फॉर्म होम
स्थान: बैठक
दिनांक और समय: एक फरवरी, सुबह 11 बजे से 11:50 तक
वक्ता: रोमी गिल, पुष्पेश पंत, सुनीता कोहली और रश्मि उदय सिंह के बीच बातचीत
खासियत: रश्मि उदय सिंह ‘गुड फूड गाइड’ की संस्थापक और 39 किताबों की लेखिका हैं।
सेशन: मास्टरशेफ मैट प्रेस्टन
स्थान: फ्रंट लॉन
दिनांक और समय: 2 फरवरी, दोपहर 1 से 1:50 तक
वक्ता: मैट प्रेस्टन और वीर सांघवी के बीच बातचीत
खासियत: मैट प्रेस्टन ‘बिग माउथ’ के लेखक और मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया के फाउंडिंग मेंटोर हैं। शेफ रोमी गिल, 2016 में मेंबर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर से सम्मानित, 2023 में उनकी किताब ऑन द हिमालयन ट्रेल को आइसीएपी कुकरी अवॉर्ड मिल चुका है।
सेशन: ए वर्ल्ड ऑफ फ्लेवर
स्थान: चारबाग
दिनांक और समय: 3 फरवरी, दोपहर 12 से 12:50 तक
वक्ता: मैट प्रेस्टन, वीर सांघवी, निलोसरी बिस्वास और चार्ली बिगम के बीच बातचीत
सेशन: ए कलनरी ओडिसी: फ्लेवर अक्रॉस बॉर्डर्स
स्थान: बैठक
दिनांक और समय: 31 जनवरी, दोपहर 2 से 2:50 तक
वक्ता: कैरोलिन ईडन, आनंद जॉर्ज, सूजन जंग और जॉर्जियन गॉडविन के बीच बातचीत
खासियत: आनंद जॉर्ज 2005 में हाउस ऑफ कॉमन्स टिफिन कप जीत चुके हैं। वह बेस्ट सेलिंग कुकरी बुक माय 5,000 माइल जर्नी के लेखक हैं। कैरोलिन ईडन ने समरकंद, ब्लैक सी एंड रेड सेंड एंड ए मेमोआर, कोल्ड किचन जैसे ट्रेवलॉग लिखे हैं, जिसमें उन्होंने इन जगहों की रेसेपीज के बारे में बताया है।
सेशन: रॉयल रेसिपी ट्रेडिशन
स्थान: बैठक
दिनांक और समय: 2 फरवरी, दोपहर 12 से 12:50 तक
वक्ता: रोहिणी राणा, फोना कारणारवों और मेरु गोखले
खासियत: रोहिनी राणा ने पाक कला के क्षेत्र में अपनी पहली किताब द राणा कुक बुक, रेसिपीज फ्रॉम द पैलेस ऑफ नेपाल के साथ शुरुआत की, जिसे अंतर्राष्ट्रीय कुकरी अवार्ड के लिए नामांकित किया गया।
सेशन: रेसिपीज ऑफ ए दलित किचेन
स्थान: सूर्य महल
वक्ता: शाहू पटोले और पुष्पेश पंत के बीच बातचीत।
दिनांक और समय: 31 जनवरी, दोपहर 12 से 12:50 तक
स्थान: चारबाग
वक्ता: अभिजीत बनर्जी, चियान ओलिवियर और वीर संघवी के बीच बातचीत
दिनांक और समय: 3 फरवरी, दोपहर 2 से 2:50 तक
Updated on:
29 Jan 2025 03:26 pm
Published on:
29 Jan 2025 09:13 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
