14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर मेट्रो… अब रात 9.21 बजे तक कर सकेंगे सफर

जयपुर मेट्रो (Jaipur Metro) सोमवार से सुबह 6.20 बजे से रात 9.21 बजे तक चलेगी। जयपुर मेट्रो अब हर दिन 10 मिनट के अंतराल से लोगों केा मिलेगी। बड़ी चौपड़ से मानसरोवर के लिए आखिरी मेट्रो ट्रेन रात 9.21 बजे मिलेगी, वहीं मानसरोवर से बड़ी चौपड़ के लिए आखिरी मेट्रो रात 9.20 बजे चलेगी। एक दिन में मेट्रो कुल 178 फेरे लगाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
जयपुर मेट्रो... अब रात 9.21 बजे तक कर सकेंगे सफर

जयपुर मेट्रो... अब रात 9.21 बजे तक कर सकेंगे सफर

जयपुर मेट्रो... अब रात 9.21 बजे तक कर सकेंगे सफर
— सुबह 6.20 बजे से रात 9.21 बजे तक चलेगी मेट्रो
— हर 10 मिनट के अंतराल में मिलेगी मेट्रो
— सोमवार से रविवार तक हर दिन चलेगी मेट्रो

जयपुर। जयपुर मेट्रो (Jaipur Metro) सोमवार से सुबह 6.20 बजे से रात 9.21 बजे तक चलेगी। जयपुर मेट्रो अब हर दिन 10 मिनट के अंतराल से लोगों केा मिलेगी। बड़ी चौपड़ से मानसरोवर के लिए आखिरी मेट्रो ट्रेन रात 9.21 बजे मिलेगी, वहीं मानसरोवर से बड़ी चौपड़ के लिए आखिरी मेट्रो रात 9.20 बजे चलेगी। एक दिन में मेट्रो कुल 178 फेरे लगाएगी।

जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक अजिताभ शर्मा ने बताया कि मेट्रो परिचालन की यह व्यवस्था सरकार के आगामी आदेशों तक रहेगी। मेट्रो में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के पूरे इंतजाम किए गए है। बिना मास्क यात्री मेट्रो में सफर नहीं कर सकेंगे। कोरोना गाइडलाइन की सख्ती से पालना करवाई जाएगी। कोरोना गाइडलाइन की पालना के लिए मेट्रो कर्मचारी और मेट्रो पुलिस मौजूद रहेगी। निदेशक अजिताभ शर्मा ने बताया कि छोटी चौपड़ पर स्थित आर्ट गैलरी भी अब सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुलेगी।