
जयपुर। राजधानी जयपुर की किशनपोल विधानसभा में कांग्रेस विधायक द्वारा किए गए विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रहे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान क्षेत्र में सैटेलाइट अस्पताल सहित अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वागत भाषण से पहले अजान का समय हो गया। इस पर विधायक अमीन कागजी ने कहा कि दो मिनट बाद अजान शुरू होने वाली है। उसके बाद आपको हम सब सुनेंगे। अजान के बाद कार्यक्रम फिर से शुरू हुआ।
जालूपुरा पुलिस थाने के सामने हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का 100 किलो की माला पहनाकर पार्षदों ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक अमीन कागजी ने कहा कि क्षेत्र में जो विकास कार्य हुए वो मुख्यमंत्री गहलोत की वजह से किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में सेटेलाइट अस्पताल सहित अन्य उपलब्धियों के बारे में बताया।
Published on:
11 May 2023 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
