जयपुर

जयपुर नगर निगम के वार्डों का हुआ पुनर्गठन, जानें कौनसा वार्ड बना सबसे बड़ा तो कौनसा सबसे छोटा?

राजधानी जयपुर में एक नगर निगम के लिए 150 वार्ड का खाका ग्रेटर निगम के अधिकारियों ने जिला कलक्टर जितेंद्र सोनी को सौंप दिया।

less than 1 minute read
Apr 08, 2025
jaipur nagar nigam

Jaipur Nagar Nigam: राजधानी जयपुर में एक नगर निगम के लिए 150 वार्ड का खाका तैयार कर लिया है। इसकी अंतिम सूची भी जारी कर दी गई है। सोमवार को ग्रेटर निगम के अधिकारियों ने इसे जिला कलक्टर जितेंद्र सोनी को सौंप दिया। इसके बाद वार्डों के परिसीमन और पुनर्गठन का प्रकाशन किया गया। 17 अप्रेल शाम छह बजे तक आपत्ति और सुझाव लिए जाएंगे। इसके बाद वार्डों की सीमाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

गौरतलब है कि जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा वार्ड विद्याधर नगर विधानसभा में बनाया है। वार्ड संख्या 19, जिसकी जनसंख्या 37 हजार 711 है। वहीं, सबसे छोटा वार्ड कांग्रेस विधायक रफीक खान के विधानसभा क्षेत्र आदर्श नगर में बनाया है। यहां प्रस्तावित वार्ड संख्या 132 में 10,371 जनसंख्या है।

17 अप्रैल तक दर्ज करवा सकेंगे आपत्ति

इस सूचना में सभी 150 वार्डों का सीमा विवरण और जनसंख्या का जिक्र किया गया है। इस सूची में सीमा विस्तार के बाद नए वार्डों का गठन और पुराने 250 वार्डों को एक कर 150 वार्ड का पुनर्गठन किया गया है। उपखंड कार्यालय जयपुर-प्रथम, जयपुर द्वितीय के अलावा हैरिटेज और ग्रेटर निगम कार्यालय में 17 अप्रैल तक आपत्ति और सुझाव दे सकते हैं।

दोनों निगम का नवंबर में होगा कार्यकाल पूरा

जयपुर नगर निगम हेरिटेज और जयपुर नगर निगम ग्रेटर दोनों ही निगम का कार्यकाल नवंबर में पूरा होने वाला है। राज्य सरकार वन स्टेट-वन इलेक्शन के तहत प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में एक साथ चुनाव करवाने की योजना है। माना जा रहा है कि सरकार अगले साल सभी नगरीय निकायों में एक साथ चुनाव करवा सकती है।

Updated on:
08 Apr 2025 02:21 pm
Published on:
08 Apr 2025 12:52 pm
Also Read
View All
राजस्थान बजट में बड़ा ऐलान: इन जिलों में खुलेंगे नए पुलिस थाने और चौकियां

Rajasthan Budget 2026 : बालोतरा-भरतपुर में खुलेंगे नए कॉलेज, सीकर-जयपुर के छात्रों को भी राजस्थान बजट में मिला बड़ा तोहफा

Rajasthan Budget 2026 : ‘ये ‘डबल इंजन’ नहीं, ‘ट्रबल इंजन’ सरकार’, डोटासरा ने बजट पर क्यों कहा ऐसा?

Rajasthan Budget : स्मार्ट पार्किंग से लेकर डॉग शेल्टर तक, आमजन को मिलेंगी ये 7 बड़ी सुविधाएं

किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 65 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट ( 4 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 65 में भेजी गई कहानियों में विवेक चौधरी, दीपेंद्र सिंह और भूमि कन्नौजिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता रहे। इनके साथ सराहनीय कहानियां भी दी जा रही हैं।

अगली खबर