जयपुर

जयपुर नगर निगम के विधानसभावार नए जोन कार्यालय तय

हेरिटेज नगर निगम और जयपुर ग्रेटर नगर निगम (Jaipur Municipal Corporation) के विधानसभावार जोन कार्यालय (Zone office) तय कर दिए गए है। जयपुर ग्रेटर नगर निगम के 7 जोन कार्यालय बनाये गए है, इनमें चार जोन विद्याधर नगर जोन, झोटवाड़ा जोन, मुरलीपुरा जोन और जगतपुरा जोनों के नए जोन कार्यालय बनाए गए है। बाकि जोन पुराने जोन कार्यालय में संचालित होंगे। वहीं हेरिटेज नगर निगम जयपुर के 4 जोन कार्यालय बनाए गए है।

2 min read
Jun 02, 2020
जयपुर नगर निगम के विधानसभावार नए जोन कार्यालय बनाये

जयपुर नगर निगम के विधानसभावार नए जोन कार्यालय तय
- जयपुर ग्रेटर नगर निगम के 7 जोन कार्यालय बनाये
- हेरिटेज नगर निगम के 4 जोन कार्यालय बनाये

जयपुर। हेरिटेज नगर निगम और जयपुर ग्रेटर नगर निगम (Jaipur Municipal Corporation) के विधानसभावार जोन कार्यालय (Zone office) तय कर दिए गए है। जयपुर ग्रेटर नगर निगम के 7 जोन कार्यालय बनाये गए है, इनमें चार जोन विद्याधर नगर जोन, झोटवाड़ा जोन, मुरलीपुरा जोन और जगतपुरा जोनों के नए जोन कार्यालय बनाए गए है। बाकि जोन पुराने जोन कार्यालय में संचालित होंगे। वहीं हेरिटेज नगर निगम जयपुर के 4 जोन कार्यालय बनाए गए है। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र और सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में 2—2 जोन बनाए गए है। ऐसे में दोनों विधानसभा क्षेत्रों में दो—दो जोन कार्यालय होंगे।

सरकार की ओर से जयपुर में दो नगर निगमों का गठन करने के बाद नगर निगम प्रशासन ने मार्च में हेरिटेज नगर निगम के 4 जोन और जयपुर ग्रेटर नगर निगम के 7 जोनों का गठन किया। अब नगर निगम आयुक्त व प्रशासक विजयपाल सिंह ने मंगलवार को इन जोनों के कार्यालय तय कर दिए है। जयपुर ग्रेटर नगर निगम के विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्र में विद्याधर नगर जोन का कार्यालय अम्बाबाडी सर्किल स्थित अम्बाबाडी सामुदायिक केन्द्र और मुरलीपुरा जोन का कार्यालय मुरलीपुरा स्कीम स्थित मुरलीपुरा सामुदायिक केन्द्र होगा। झोटवाडा विधानसभा क्षेत्र का झोटवाडा जोन कार्यालय सामुदायिक भवन तारा नगर डी को बनाया है। वहीं सांगानेर विधानसभा क्षेत्र का सांगानेर जोन कार्यालय सांगानेर स्थित वर्तमान सांगानेर जोन कार्यालय को ही बनाया गया है। मानसरोवर जोन का कार्यालय भी मानसरोवर स्थित वर्तमान मानसरोवर जोन कार्यालय को ही बनाया है। बगरू विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम सीमा के वार्डों के लिए जगतपुरा जोन बनाया गया है, जिसका जोन कार्यालय कुंदनपुरा सामुदायिक केन्द्र को बनाया गया है। मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के मालवीय नगर जोन का कार्यालय वर्तमान सिविल लाइंस जोन कार्यालय को बनाया गया है।

ये होंगे हेरिटेज नगर निगम के जोन कार्यालय
हेरिटेज नगर निगम के 4 जोन कार्यालय बनाए गए है। इनमें हवामहल और आमेर विधानसभा क्षेत्र के वार्डों के लिए हवामहल—आमेर जोन बनाया गया है, इसका जोन कार्यालय वर्तमान हवामहल पश्चिम जोन कार्यालय होगा। किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्डों के लिए किशनपोल जोन बनाया गया है, इसका घाटगेट स्थित वर्तमान हवामहल जोन पूर्व कार्यालय को जोन कार्यालय बनाया है। सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के वार्डों के लिए सिविल लाइंस जोन बनाया गया है, इसका शास्त्री नगर स्थित वर्तमान विद्याधर नगर जोन कार्यालय को जोन कार्यालय बनाया है। वहीं आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्डों के लिए आदर्श नगर जोन बनाया गया है, इसका जोन कार्यालय वर्तमान मोती डूंगरी जोन कार्यालय को बनाया है।

Published on:
02 Jun 2020 05:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर