16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोनों नगर निगम की रिकॉर्ड कमाई, 88.34 करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

वित्तीय वर्ष 2022-23 खत्म हो चुका है। यह वित्तीय वर्ष कमाई के लिहाज से दोनों नगर निगम के लिए शुभ साबित हुआ है। हालांकि तय लक्ष्य के अनुसार दोनों नगर निगम कमाई नहीं कर पाए, फिर भी दोनों नगर निगम बनने के बाद पहली बार इतना रेवेन्यू कलेक्शन किया गया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Apr 01, 2023

दोनों नगर निगम की रिकॉर्ड कमाई, 88.34 करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

दोनों नगर निगम की रिकॉर्ड कमाई, 88.34 करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

जयपुर। वित्तीय वर्ष 2022-23 खत्म हो चुका है। यह वित्तीय वर्ष कमाई के लिहाज से दोनों नगर निगम के लिए शुभ साबित हुआ है। हालांकि तय लक्ष्य के अनुसार दोनों नगर निगम कमाई नहीं कर पाए, फिर भी दोनों नगर निगम बनने के बाद पहली बार इतना रेवेन्यू कलेक्शन किया गया है। दोनों नगर निगम को इस वित्तीय वर्ष में यूडी टैक्स के पेटे 88.34 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। वहीं विज्ञापन की कमाई को मिला लिया जाए तो कमाई के आंकड़ा 103 करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है।

ग्रेटर नगर निगम की बात की जाए तो यहां यूडी टैक्स और विज्ञापन शुल्क के पेटे 68 करोड़ 19 लाख की वसूली हुई है। इसमें यूडी टैक्स के पेट 59 करोड़ 19 लाख और विज्ञापन शुल्क के पेटे 9 करोड़ का राजस्व आया हैा। इसी तरह नगर निगम हैरिटेज में 34 करोड़ 51 लाख की राजस्व वसूली की गई। जिसमें यूडी टैक्स के पेट 29 करोड़ 15 लाख और विज्ञापन शुल्क के पेटे 5 करोड़ 36 लाख की कमाई हुई है। जबकि 2021-22 में यह आंकड़ा 84 करोड़ रुपए था।

अब अनुदान में नहीं रही कोई बाधा

केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने देश के सभी निकायों को पत्र लिखा था। इसमें साफ किया गया था कि यूडीटैक्स की वसूली 4.30 फीसदी की ग्रोथ रेट के साथ की जाए, नहीं तो केन्द्रीय वित्त आयोग की तरफ से निकायों को जो फंड जारी किया जाता है उसे रोक लिया जाएगा। मगर.इस रिकवरी के साथ ही 15वे वित्त आयोग से मिलने वाले अनुदान का रास्ता भी साफ हो गया है।

दोनों निगम को यह घाटा हो गया

दोनों नगर निगम ने यूडी टैक्स की वसूली के लिए स्पैरो कंपनी को काम सौंप रखा है। कंपनी जो राशि वसूलेगी उसके बदले कंपनी को 9.9 फीसदी राशि कमीशन के रूप में दी जाती है। ऐसे में 8 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम दोनों नगर निगम को कंपनी को देनी होगी।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग