13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर नगरपालिका चुनाव: नगरपालिका चुनावों में कांग्रेस ने मारी बाजी

जयपुर नगरपालिका चुनाव: कुल वार्ड 320 भाजपा— 95 , कांग्रेस— 149 निर्दलीय— 75, आरएलपी— 01

2 min read
Google source verification
जयपुर नगरपालिका चुनाव:  नगरपालिका चुनावों में कांग्रेस ने मारी बाजी

जयपुर नगरपालिका चुनाव: नगरपालिका चुनावों में कांग्रेस ने मारी बाजी

जयपुर

ग्रामीण चुनावों में चुनावों में कमजोर दिखी कांग्रेस ने नगरपालिका चुनावों में बाजी मारी। जयपुर नगरपालिका ( jaipur nagar palika
) चुनावों में कांग्रेस ने जहां 10 में से 5 नगरपालिकों में स्पष्ट बहुमत हासिल किया। वहीं, चार नगरपालिकों में भी निर्दलियों को समर्थन में लेकर कांग्रेस बोर्ड बना सकती है। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी को 10 में से एक भी जगह स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। कोटपूतली में तो 40 वार्डों में कांग्रेस—भाजपा को 8—8 सीटों ही जीत मिली तो 24 सीटों पर जीत दर्ज कर निर्दलियों का ही बोर्ड बनाने को ओर अग्रसर है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ( Rastriya Loktantrik Party ) को भी सिर्फ चौमूं में एक वार्ड में जीत मिली है।

— बड़ा जोड़ तोड़ तो 3 जगह भाजपा!

जयपुर में भाजपा को स्पष्ट बहुमत तो नहीं मिला है, लेकिन बडा उलटफेर हुआ तो 3 नगरपालिकों में अपना बोर्ड बना सकती है। इनमें चाकसू, सांभरलेक, शाहपुरा नगरपालिका में भाजपा की नजर निर्दलियों पर टिकी है।

— कांग्रेस को यहां मिला बहुमत

चौमूं, जोबनेर, फुलेरा, विराटनगर, किशनगढ—रेनवाल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है।

एकमात्र मंत्री यादव, निर्दलियों के आगे कमजोर

जयपुर की 10 नगरपालिकों क्षेत्र में से कोटपूतली विधानसभा के विधायक व मंत्री राजेंद्र यादव है। इसमें भी वे कांग्रेस को जीत नहीं दिला पाए। यहां पर कांग्रेस और भाजपा को 8—8 वार्डों में ही जीत मिली है। वहीं, 40 में से 24 पर तो निर्दलियों ने धाक जमाई। अब देखना होगा कि मंत्री अपने पद से कितने निर्दलियों को अपनी ओर लेकर बोर्ड बनाएंगे।

नगर पालिका: कुल वार्ड— भाजपा, कांग्रेस, निर्दलीय, आरएलपी
बगरू: 35— 11, 16, 08
चाकसू: 35— 13, 11, 11
चौमूं: 45— 11, 30, 03, 01
जोबनेर: 20— 05, 13, 02
किशनगढ—रेनवाल: 35— 10, 18, 07
कोटपूतली: 40— 08, 08, 24
फुलेरा: 25— 09, 14, 02
सांभरलेक: 25— 09, 09, 07
शाहपुरा: 35— 14, 15, 06
विराटनगर: 25— 05, 15, 05