इस तरह के ब्रेकफास्ट स्वाद में लाजवाब होते हैं। साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। कई ब्रेकफास्ट ऑप्शन लोग वेट लॉस के लिए भी डाइट में शामिल कर रहे हैं। रागी पेनकेक्स, इटालियन चिल्ला, इटालियन उपमा, लौकी सैंडविच विद् इटालियन ट्विस्ट, इटालियन लच्छा पराठा, सेमोलिना उत्तपम जैसे मिक्स ब्रेकफास्ट लोगों की पसंद बन रहे हैं। जयपुर शहर के वैशाली नगर, एमआइ रोड, बनीपार्क, गोपालबाड़ी, राजापार्क, टोंक फाटक, मालवीय नगर, सिविल लाइन्स में इस तरह के ब्रेकफास्ट ऑप्शन वाले कैफेज मौजूद हैं।