12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Bulletin 22 February 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

Patrika Bulletin 22 February 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

4 min read
Google source verification
jaipur-news-22-february-jaipur-news-patrika-bulletin-today

आज का सुविचार
“जिनका वक्त खराब है, उनका साथ जरूर दे, मगर जिनकी नियत खराब है, उन से दूर रहना ही बेहतर है।''

आज क्या खास

- गुलाब चंद कटारिया आज गुवाहाटी में लेंगे असम के राज्यपाल पद की शपथ, कल परिवार सहित राजस्थान से विशेष विमान से गए गुवाहाटी
- सीएम अशोक गहलोत आज जयपुर स्थित सचिवालय में अधिकारियों के साथ करेंगे बजट घोषणाओं की समीक्षा
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मेघालय दौरा आज, राजधानी शिलॉन्ग में सुबह 11 बजे पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में करेंगे प्रचार
- पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की पुत्री का विवाह समारोह आज, राहुल-प्रियंका गांधी और सीएम अशोक गहलोत सहित कई वीवीआईपी आएंगे अलवर
- दो बार टलने के बाद आज दिल्ली को मिल जाएगा नया मेयर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नई दिल्ली स्थित एमसीडी सदन में सुबह 11 बजे से होगा मेयर चुनाव
- आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के राजस्थान दौरे आज से शुरू होंगे
- चुनाव आयोग की ओर से दिए गए फैसले के बाद शिवसेना पर धड़ाधड़ कब्जा करने में जुटे शिंदे गुट को चुनौती देने वाली उद्धव गुट की याचिका पर आज देश की सर्वोच्च अदालत में अहम सुनवाई
- सीकर जिले के प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम का फाल्गुनी लक्खी मेला आज से, 4000 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात
- 26 साल बाद आज आसमान में अद्भुत खगोलीय घटना, सूर्यास्त के बाद चंद्रमा के पास अलग-अलग रूप में दिखेंगे दो बड़े ग्रह शुक्र और गुरू
- संस्कृति संबंधी G20 वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक मध्य प्रदेश के खजुराहो में, तो G20 वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक बेंगलुरु में हो रही शुरू
- केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने आज बुलाई है बैंकों के प्रमुखों की बैठक, कोविड प्रभावित क्षेत्रों के लिए ऋण गारंटी योजना की होगी समीक्षा
- डिजिटल प्रतिस्पर्धा कानून समिति की पहली बैठक आज नई दिल्ली में, कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के सचिव मनोज गोविल करेंगे अध्यक्षता
- उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना लखनऊ स्थित विधानसभा में आज पेश करेंगे राज्य बजट 2023-24
- प.बंगाल सीएम ममता बनर्जी आज मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिले में तृणमूल कांग्रेस की जनसभा को करेंगी संबोधित
- गुजरात के दो शहर, अहमदाबाद और सूरत आज से 'थाईलैंड वीक रोड शो' की करेंगे मेजबानी, थाईलैंड की 40 से अधिक कंपनियां ले रही है भाग
- मॉस्को स्थित रूस की संसद के निचले और ऊपरी कक्ष में बुलाई गई हैं असाधारण बैठकें, यूक्रेन से युद्ध की मौजूदा स्थितियों और आगामी कार्य योजना पर होगी चर्चा
- 84वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप पुणे स्थित शिव छत्रपति खेल परिसर में होगी शुरू
- विश्व चिंतन दिवस आज

खबरें आपके काम की

- पुनर्भरण राशि के भुगतान को लेकर विवाद के चलते राजस्थान में आरटीई के तहत प्री प्राइमरी कक्षा में बच्चों के प्रवेश पर संकट के बादल
- अडानी मामले को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, 13 मार्च को जयपुर में निकालेंगे चलो राजभवन मार्च
- जयपुर शहर के बीसलपुर सिस्टम से जुड़े इलाकों पेयजलापूर्ति 24 फरवरी की सुबह के बाद 27 फरवरी को आएगा नलों में पानी, रखरखाव के लिए लिया जाएगा शटडाउन
- राजस्थान रोडवेज जयपुर से मंबई के लिए शुरू करेगा लग्जरी बस सेवा, दिल्ली के लिए भी एक्सप्रेस वे पर चलेंगी लग्जरी बसें, चार घंटे में पूरा होगा सफर, 23 फरवरी को नौ नई लग्जरी बसों को हरी झंडी दिखाएंगे परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला
- सांभर लेक इलाके में 10 फ्लेमिंगो पक्षी मृत मिले, बिजली के तारों से टकरा कर मरने की आशंका, 8 को सुरक्षित तरीके से दफनाया, दो के शव जयपुर भेजे, मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा
- सीकर के पाटन थाने में दर्ज मामले को रफादफा करवाने की एवज में थानाधिकारी और रीडर के नाम पर 50 हजार रुपए की रिश्वत तीन वकीलों को एसीबी ने किया गिरफ्तार
- रबी की गेहूं की फसल आने पर केंद्र सरकार से अब आए खरीफ की फसल बाजरे की एमएसपी पर खरीद के आदेश, एफसीआई ने आदेश की पालना में मंडियों में कर्मचारी भी तैनात कर दिए
- राजस्थान के नाथद्वारा के बड़े तंबाकू कारोबारी के 12 ठिकानों पर आयकर छापे, नाथद्वारा के अलावा उदयपुर, जयपुर और मुंबई में छानबीन
- मकराना के पूर्व विधायक 86 साल के भंवरलाल राजपुरोहित को बीस साल पुराने बलात्कार के मामले में एडीजे कोर्ट ने सुनाई दस साल जेल और एक लाख रुपए जुर्माने की सजा, पीड़िता का कराया गया था गर्भपात
- गुजरात में ठाकोर समाज की युवतियों के मोबाइल का उपयोग करने पर समाज के ठेकेदारों ने लगाई रोक, लड़कियों में नाराजगी
- उत्तराखंड के चारधाम की यात्रा की तैयारियां शुरू, यात्रियों की संख्या सीमित किए जाने से पुरोहितों में नाराजगी
- भारतीय शेयर बाजार में ट्रडिंग का समय सुबह 9.15 बजे से दोपहर 3.30 बजे से बढ़ा कर शाम पाचं बजे तक करने की तैयारी
-रिजर्व प्राइस गिरने से मंडियों में 20 फीसदी तक गिरे गेहूं के दाम, आटा भी होगा सस्ता
- गर्मी के तीखे तेवर से तप रही फरवरी, देश के कई इलाकों में अगले पांच दिन में और बढ़ेगी गर्मी, राजस्थान के लिए राहत की खबर, 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, दिल्ली में टूटा 54 साल का रेकॉर्ड

- राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 फरवरी से एक मार्च तक, पेपर लीक की समस्या से जूंझ रही राज्य सरकार की होगी अग्नि परीक्षा, 9 लाख 64 हजार से अधिक आवेदन
- राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा- 2022-23 अब 26 मार्च को एक सत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी, पहले यह परीक्षा 19 मार्च को होनी थी
- यंत्र इंडिया लिमिटेड में ट्रेड अप्रेंटिस के 5458 पदों की निकली भर्ती, आवेदन एक मार्च से तीस मार्च तक
- बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर्स के 500 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी
- दिल्ली छावनी बोर्ड में सहायक अध्यापक के 40 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 17 मार्च
- झारखंड में गृह रक्षा वाहिनी में होमगार्ड के 1478 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 मार्च
- आईडीबीआई में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 114 पदों के लिए तीन मार्च मांगे गए आवेदन