10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Bulletin 23 December : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

Patrika Bulletin 23 December : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

3 min read
Google source verification
jaipur-news-23-december-jaipur-news-patrika-bulletin-today

आज का सुविचार

विचारों को पढ़कर छोड़ देने से जीवन में कोई बदलाव नहीं आता, विचार तभी बदलाव लाते हैं जब विचारों को जीवन में उतारा जाता है

आज क्या खास

- राजस्थान में कोविड प्रबंधन को लेकर चिकित्सा सचिव आज जयपुर स्थित स्वास्थ्य भवन करेंगे समीक्षा बैठक, ऑक्सीजन, बेड्स, वेंटिलेटर, वैक्सीन और सैंपलिंग सहित कई पहलुओं पर होगा मंथन
- जयपुर के जेईसीसी में जयपुर ज्वैलरी शो आज से, अभिनेत्री लारा दत्ता होंगी अवॉर्ड सेरेमनी का आकर्षण, 400 ज्वैलरी रिटेलर्स शामिल होंगे, 500 कैमरों से रहेगी निगरानी
- भारत जोड़ो यात्रा के बाद 26 जनवरी 2023 से प्रस्तावित कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आज, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे पार्टी पदाधिकारियों से मंत्रणा, राजस्थान के मामले पर भी चर्चा संभव
- राजस्थान उच्च न्यायालय में शीतकालीन अवकाश आज से, अब सुनवाई 2 जनवरी से, निचली अदालतों में 25 से 31 दिंसबंर तक अवकाश, 24 को द्वितीय शनिवार और 1 जनवरी को रविवार होने से कोर्ट अब 2 जनवरी को खुलेंगे
- प्रदेश में बिजली संकट के बीच आज से शुरू होगा पॉवर कट का सिलसिला, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर एक घंटे की होगी कटौती, सातों संभागीय मुख्यालय कटौती से बाहर
- राष्ट्रीय महिला आयोग का प्रतिनिधिमंडल पहुंचेगा कोटा, पास करने की एवज में अस्मत मांगने के मामले में शुरू करेगा जांच
- भरतपुर में आज राष्ट्रीय लोक दल की किसान सभा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी समेत कई मंत्री और नेता करेंगे संबोधित
- प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आज, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
- नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में 'डिजिटल इंडिया डायलॉग' कार्यक्रम, हालिया जारी 'डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल 2022' के ड्राफ्ट पर केंद्रीय आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर साझा करेंगे अपने विचार
- पूर्वोत्तर महोत्सव आज से नई दिल्ली में होगा शुरू, 8 राज्यों के जीवन, संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन की एक जगह दिखेगी झलक
- आम आदमी पार्टी नागपुर में राज्य विधानसभा तक निकालेगी महामोर्चा, शिंदे-फडणवीस सरकार के असंवेदनशील प्रबंधन के खिलाफ होगा प्रदर्शन
- भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन आज, मेजबान की पहली पारी के 227 रन के जवाब में टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के बना लिए हैं 19 रन
- इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए मिनी ऑक्शन आज कोच्चि में, नीलामी के लिए खिलाड़ी हैं शॉर्ट लिस्ट, 10 फ्रेंचाइजी लगाएंगे बोली
- पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की पुण्यतिथि आज
- पवित्र स्नान, दान और पूजा के लिए खास वर्ष 2022 की आखिरी पौष अमावस्या आज
- किसान दिवस आज

खबरें आपके काम की

- राजस्थान में अब मिलने वाले हर कोरोना संक्रमित की होगी वैरिएंट जांच, राज्य में 4947 जांचों में 10 नए संक्रमित मिले, सभी जयपुर जिले में, एक्टिव केस अब 58
- सीरम इंस्टीट्यूट ने बूस्टर डोज के रूप में कोवोवैक्स को बाजार में उतारने की डीसीजीआई से मांगी इजाजत, कोविशील्ड की दो डोज लगवा चुके लोगों के लिए बूस्टर डोज
- उदयपुर के जघन्य कन्हैयालाल हत्याकांड में एनआईए ने जयपुर में विशेष अदालत में 11 आरोपितों के खिलाफ पेश किया चालान, 3 जनवरी को सुनवाई
- बीकानेर में जमीन खरीद संबंधी मामले की कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा याचिका राजस्थान हाईकोर्ट में खारिज, गिरफ्तरी पर चार सप्ताह की रोक
- राज्य में जलजीवन मिशन के तहत 1 लाख 18 हजार कनेक्शन के लिए 1056 करोड़ रुपए की 104 परियोजनाओं को मंजूरी
- अलवर जिले के शहजादपुर गांव में कोयले की अंगीठी जला कर बंद कमरे में सोये वृद्ध दंपती की दम घुटने से मौत
- बलात्कार के एक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद को अगली सुनवाई 6 फरवरी तक दी अग्रिम जमानत
- साहित्य अकादमी ने वर्ष 2022 के पुरस्कारों की घोषणा की, राजस्थानी के लिए नाटक लेखक कमल रंगा, हिंदी के लिए कवि बद्रीनारायण, अंग्रेजी के लिए उपन्यासकार अनुराधा राय और उर्दू के लिए उपन्यासकार अनीस अशफाक का चयन
- नेपाली सुप्रीम कोर्ट के आदेश को अस्पष्ट बताते हुए नेपाल के जेल अधिकारियों ने बिकनी किलर चार्ल्स शोभराज को रिहा करने से किया इनकार
- महाठग सुकेश से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को विदेश जाने की अनुमति देने के अदालत का इनकार
- बिहार राज्य को लेकर संसद में अपमानजनक टिप्पणी करने वाले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपना बयान वापस लिया, गोयल ने संसद में विपक्ष को इंगित करते हुए कहा था कि ये लोग पूरे देश को बिहार बना देंगे
- देश में कथित रूप से फर्जी खबरें फैलाने वाले 104 यूट्यूब चैनल और 45 वीडियो ब्लॉक किए गए, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी
- राज्य में सर्दी फिर से चमकी, शेखावाटी में शीतलहर, सर्द हवा छूटने से लगी धूजणी, माउंट में पारा जमाव बिंदू पर

- राजस्थान में शीतकालीन अवकाश के बाद सरकारी स्कूलों के कक्षा 1 से 8 तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से यूनिफॉर्म में ही आना होगा
- राजस्थान में वनपाल भर्ती का परिणाम जारी, दूसरे चरण के 775 अभ्यर्थी पात्र घोषित
- भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूरु ने कैट- 2022 का परिणाम किया घोषित, 11 ने हासिल की 100 पर्सेंटाइल
- रेलवे भर्ती बोर्ड ने कंप्यूटर आधारित शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम किया जारी, 14 हजार 242 अभ्यर्थी पात्र घोषित