8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Bulletin 4 April 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

Patrika Bulletin 4 April 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

4 min read
Google source verification
jaipur-news-4-april-jaipur-news-patrika-bulletin-today

आज का सुविचार

बिना मेहनत की नींद को सपना कहते हैं, और बिना नींद की मेहनत को लक्ष्य कहते हैं

आज क्या खास

- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ता आज जयपुर में निकालेंगे वाहन रैली, सुबह 11 बजे सांगानेर स्टेडियम से शुरू होगी रैली
- राजस्थान लोक सेवा आयोग की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा- 2021 के छठे चरण के साक्षात्कार आज से शुरू होंगे
- चूरू के प्रसिद्ध सालासर बालाजी धाम पर चैत्र पूर्णिमा का तीन दिवसीय मेला आज से, तीनों दिन 19-19 घंटे खुले रहेंगे दर्शन
- कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति बैठक आज नई दिल्ली में, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर होगा मंथन
- भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का भारत पहुंचे, आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में करेंगे मुलाक़ात
- चौथा और अंतिम तीन दिवसीय 'B20 इंडिया' कार्यक्रम नागालैंड की राजधानी कोहिमा में होगा शुरू, 'बहुपक्षीय व्यापार साझेदारी के अवसर' विषय पर होगी चर्चा
- G20 एम्पॉवर समिति की तीन दिवसीय बैठक केरल के तिरुवनंतपुरम में होगी शुरू, 'महिला सशक्तिकरण: समानता और अर्थव्यवस्था, दोनों के लिए लाभदायक' विषय पर होगी चर्चा
- अधिवक्ता की हत्या के विरोध में आज दिल्ली की सभी जिला अदालतों में वकीलों की हड़ताल, न्यायिक कामकाज रहेगा प्रभावित
- G7 देशों के व्यापार मंत्रियों के टेलीकॉन्फ्रेंस की मेजबानी करेगा जापान
- अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प आज रात 11.30 बजे न्यूयार्क की अदालत के समक्ष पेश होंगे, अमरीका के इतिहास के ऐसे पहले पूर्व राष्ट्रपति, न्यूयार्क छावनी में तब्दील
- पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी 'तहरीक-ए-इंसाफ़' की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला, पंजाब प्रांत में चुनाव स्थगित करने के चुनाव आयोग के फैसले को दी गई है चुनौती
- उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन, नाटो का 31 वां सदस्य बनेगा फिनलैंड
- अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस आज

खबरें आपके काम की

- दुनियाभर में फिर से सिर उठा रहे कोरोना के नए संक्रमण के मामले में भारत टॉप- 5 में शामिल, रूस, जापान और फ्रांस के बाद सबसे ज्यादा 3641 संक्रमित भारत में मिले
- विश्व बाजार में कच्चा तेल अब महंगा हुआ, भाव घटने पर कीमतें घटने की उम्मीद पूरी न होने से निराश उपभोक्ताओं पर अब पेट्रोल-डीजल और महंगा होने का खतरा मंडराया
- देश में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 16 लाख 61 हजार करोड़ रुपए जमा, केंद्र सरकार की झोली भरी, बजट अनुमान से 17 फीसदी ज्यादा रही वसूली
- राजस्थान में एक अप्रेल से बीपीएल और उज्ज्वला श्रेणी के उपभोक्ताओं को प्रतिमाह एक एलपीजी सिलेंडर 500 रुपए में देने की योजना शुरू होने के चार दिन बाद भी पंजीकरण पोर्टल चालू न होने से उपभोक्ता परेशान
- राजस्थान में राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में हड़ताल कर रहे निजी अस्पतालों के संचालकों के अपने बच्चों को रैली में लाने पर बाल आयोग ने किया जवाब तलब, क्या कार्रवाई की जयपुर कलक्टर से तीन दिन में मांगा जवाब
- देश की बैंकों में 10 करोड़ खाते निष्क्रिय, इनमें जमा है लावारिस 35 हजार करोड़ रुपए
- भारतीय स्टेट बैंक का सर्वर नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन से गड़बड़, ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित, लोग परेशान
- एनसीईआरटी ने 12वीं कक्षा की थीम्स ऑफ इंडियन हिस्ट्री पार्ट- 2 की किताब से मुगल शासकों से संबंधित अध्याय हटाए
- झारखंड के चतरा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कुल 25 लाख रुपए के इनामी पांच नक्सली मारे गए
- पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर हिंसा को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट
- भारतीय जनता पार्टी तमिलनाडु में अपना टीवी चैनल शुरू करेगी, पार्टी के केरल में चल रहे जनम टीवी को लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में भी शुरू किया जाएगा
- केंद्र सरकार के तमाम दावों के बावजूद बाज नहीं आ रहा चीन, सरहद पर स्थित 11 भारतीय इलाकों के नाम बदल कर दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा दिखाया
- राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में बरसात, जयपुर में दिनभर गर्मी के बाद देर रात जोरदार बरसे मेघ

- सहायक अध्यापक संविदा भर्ती- 2023 में सिर्फ अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ही पात्र माने जाने पर राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकर से मांगा जवाब
- राजस्थान की उत्तर भारत की पहली सैन्य अकादमी महाराव शेखाजी सैन्य अकादमी इस साल जुलाई से सीकर में जिले के मनोहरपुर में शुरू होगी
- सीबीएसई स्कूलों में अब प्री प्राइमरी 3 साल की होगी, एलकेजी, यूकेजी के बाद प्रेप भी अनिवार्य घोषित
- राजस्थान विवि की 5 और 6 अप्रेल को होने वाली परीक्षाएं स्थगित, घूमर फेस्ट के कारण स्थगित की गई है परीक्षाएं, शेष परीक्षाएं यथावत
- जेईई मेन-2023 के लिए 9 लाख 40 हजार अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
- राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा में चयनित 6552 अभ्यर्थियों को जिले आवंटित, काउंसलिंग 11 से 13 अप्रेल तक होगी
- चंडीगढ़ परिवहन निगम में कंडक्टर व ड्राइवर के 177 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रेल
- गेल गैस लिमिटेड में सीनियर व जूनियर एसोसिएट के 124 पदों के लिएऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रेल
- यंत्र इंडिया लिमिटेड में अप्रेंटिस के 5395 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 अप्रेल
- पश्चिम बंगाल नगर सेवा निगम में उप सहायक सिविल इंजीनियर के 67 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रेल
- मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की वेटरनेरी सर्जन के 80 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 मई
- नेशनल कैमिकल एंड फर्टिलाइजर्स में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 70 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रेल