11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभियान के नाम पर हो रही खानापूर्ति: बड़ी समस्याओं के निस्तारण की जगह बंट रहे जन्म—मृत्यु और मैरिज ​सर्टिफिकेट

शाम तक हाल ये: जिम्मेदार अधिकारियों को ये तक नहीं पता कि शाम तक कितने पट्टे बांटे
less than 1 minute read
Google source verification
photo_2021-10-06_10-12-07.jpg

जयपुर। प्रशासन शहरों के संग अभियान की गति सोमवार को बेहद धीमी रही। शहरी सरकारों को जोन कार्यालयों में तो सहायता के लिए बनाए गए कैम्प में निगम के कर्मचारी ही नदारद रहे। इसके चलते फरियादी इंतजार करते रहे। स्थिति यह है कि ग्रेटर नगर निगम में तो आयोजना शाखा के अधिकारी शाम तक ये नहीं बता पाए कि कितने पट्टे जारी किए और कितने आवेदन आए हैं। आयोजना शाखा के उपायुक्त महेश मान ने कहा कि नोडल अधिकारी प्रोग्रामर हैं। वही सही जानकारी दे सकते हैं। प्रोग्रामर मनोज शर्मा ने भी कोई जानकारी नहीं दी।
वहीं, हैरिटेज नगर निगम में भी पट्टे जारी होने को लेकर स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं दिखाई दी। हैरिटेज नगर निगम में आंकड़ा 15 तक भी नहीं पहुंचे।

314 आवेदन आए हैं, कुछ पट्टे बांटे भी
जेडीए में सोमवार को पट्टे के लिए सभी जोन में 314 आवेदन आए। हालांकि, कितने पट्टे जारी किए गए, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि जेडीए में बेहद कम पट्टे जारी किए गए हैं।


ये काम भी हो रहे अभियान में
—जन्म—मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र, उप —विभाजन, भवन मानचित्र अनुमोदन, बकाया लीज व एकमुश्त लीज पर लीज मुक्ति प्रमाण पत्र जारी करने से लेकर 18 तरह के काम किए जा रहे हैं।
—हैरिटेज नगर निगम के जोन कार्यालयों में मैरिज सर्टिफिकेट दिए गए। पहली बार है जब आवेदन करने वाले दिन ही सभी को सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं। सोमवार को हैरिटेज निगम में 247 सर्टिफिकेट जारी हुए।