30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्द हवाओं ने फिर बढ़ी ठिठुरन, एक दिन में 12.8 डिग्री गिरा तापमान

- दिन के तापमान में आई गिरावट, रात का बढ़ा

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Jaya Gupta

Feb 03, 2022

प्रदेश में कड़ाके की सर्दी, थार में राहत

प्रदेश में कड़ाके की सर्दी, थार में राहत

जयपुर। प्रदेश में गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सर्द हवाएं चली और मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। बादलों ने भी आसमान में डेरा जमाए रखा। सर्द हवाओं से एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई। दिन के तापमान में गिरावट हुई और रात के तापमान वृद्धि हुई। दिन के समय धूप भी रही, लेकिन हवा के कारण सर्दी बनी रही। विक्षोभ के असर से एक दिन में तापमान 10-12 डिग्री तक गिरा। फतेहपुर में एक साथ 12.8 डिग्री की गिरावट हुई। फतेहपुर का अधिकमत तापमान 24 घंटे के भीतर 34.6 डिग्री से गिरकर 21.8 डिग्री पर पहुंच गया है। कुछ जिलों में 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल, एक दिन पहले तक जैसलमेर, जालौर, बाड़मेर, फतेहपुर सहित करीब 5-6 स्थानों पर दिन का तापमान 30 डिग्री को पार कर गया था। इन सभी स्थानों पर तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया।गुरुवार शाम के समय जयपुर शहर सहित कई जिलों में हवाओं का जोर रहने से सर्दी में इजाफा हुआ। कई दिनों बाद शाम के समय फिर से ठिठुरन महसूस की गई। जयपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान करीब चार डिग्री गिरकर 20.3 डिग्री पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार विक्षोभ का असर शुक्रवार को न के बराबर रहेगा।

-----------------

19 स्थानों पर तापमान 25 डिग्री से कम

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को करीब 19 स्थानों का अधिकमत तापमान 25 डिग्री से नीचे आ गया है। इसमें भी पांच जिलों का तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज हुआ है। शुक्रवार से मौसम साफ रहेगा, लेकिन हवा में हल्की ठंडक बरकरार रह सकती है।

------------------------