
फोटो- मृतक मनीष कुमार यादव।
जयपुर/गोविन्दगढ़। ग्राम देवथला में आवारा श्वान के काटने से युवक के रेबीज फैलने से बुधवार को मौत हो गई। मृतक के परिजन मुकेश यादव ने बताया कि देवथला बाण्यावाली ढाणी निवासी मनीष कुमार यादव (28) पुत्र घासीराम 10 वर्षीय पुत्र कृष्ण के साथ 25 सितंबर को खेत पर कार्य कर रहे थे। इस दौरान खेत पर पुत्र पर आवारा श्वान ने हमला कर दिया। पुत्र को बचाने के दौरान पिता को भी श्वान ने जख्मी कर दिया।
परिजनों ने दोनों का निवाणा सीएचसी में इलाज करवाया, इसके बाद चौमूं सीएचसी में एंटी रेबीज के टीके लगवाए, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर जयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां मनीष के रेबीज के लक्षण नजर आने पर चिकित्सकों ने 15 अक्टूबर को एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया।
परिजनों ने एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान मनीष कोमा में चला गया। तबीयत में सुधार नहीं होने पर सोमवार को चिकित्सकों ने घर भेज दिया। युवक की बुधवार शाम मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मृतक का पुत्र कृष्ण एंटी रेबीज के टीके लगने के बाद स्वस्थ हैं।
तीसरा टीका लगने से पहले आया बुखार
परिजनों के मुताबिक पुत्र कृष्ण कुमार के पहला टीका गोविंदगढ़ सीएचसी, दूसरा व तीसरा टीका सीएचसी इटावा भोपजी में लगे थे। जबकि मनीष के पहला व दूसरा टीका सीएचसी इटावा भोपजी में लगा था और तीसरा टीका लगने से पहले बुखार आ गया। जिसके बाद लगातार तबियत बिगड़ती गई।
चिकित्सकों ने 13 नवंबर को घर भेजा
युवक की इलाज के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं होने पर 13 नवंबर को चिकित्सकों ने घर भेज दिया। बुधवार शाम युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजन गोविंदगढ़ सीएचसी लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चौमूं सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया और गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
यह भी पढ़ें : बेकाबू कार की चपेट में आई बाइक, भाई-बहन और मां की मौत
इनका कहना है
युवक के श्वान के काटने पर रेबीज के लक्षण आने पर एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। कोमा में जाने पर चिकित्सकों ने घर भेज दिया था। जिसकी बुधवार को मौत हो गई।
—डॉ.अनिता धायल, चिकित्सा अधिकारी गोविन्दगढ़
Published on:
16 Nov 2023 10:42 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
