
आज का सुविचार
जीवन में ऊँचा उठते समय लोगों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए.. क्योंकि याद रखिये अगर फिर से नीचे आने की नौबत आई तब सामना इन्ही लोगों से करना होगा
आज क्या खास
- राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और उदयपुर शहरों में 5जी इंटरनेट सेवा का आगाज आज से, मुख्य अतिथि सीएम गहलोत जयपुर में झालाना स्थित टेक्नो हब से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग से करेंगे अधिकारियों से संवाद
- बिहार में जातीय जनगणना आज से शुरू होगी, सरकार पूछेगी जाति, अप्रेल में जुटाई जाएगी स्किल की जानकारी, 1931 के बाद देश में पहली बार जातीय जनगणना
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित विज्ञान में 'डिजिटल इंडिया 2022' विजेताओं को पुरस्कार देकर करेंगी सम्मानित
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सुबह 10 बजे दिल्ली कैंट के करियप्पा परेड ग्राउंड में एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर का करेंगे औपचारिक उद्घाटन
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड-छत्तीसगढ़ दौरा आज, दोनों राज्यों में एक-एक जनसभा को करेंगे संबोधित
- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मेघालय और त्रिपुरा दौरा आज, दोनों राज्यों में तृणमूल कांग्रेस के चुनाव अभियान संबंधी कार्यक्रमों होंगी शामिल
- एशियाई वॉटरबर्ड जनगणना 2023 आज से 22 जनवरी तक, पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहद अहम मानी जाती है ये गणना
- श्रीलंका के साथ सीरीज के तीसरा और अंतिम टी-20 मैच आज राजकोट में शाम 7 बजे से, भारत के सामने श्रीलंका के खिलाफ घर में पहली सीरीज हार का खतरा
- ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्ट मैच का चौथा दिन आज, तीन दिन तक के खेल में बारिश और खराब रोशनी ने डाली खलल, मैच ड्रॉ की ओर अग्रसर
- पवित्र माघ मास आज से, तीर्थाटन, स्नान-दान से पूरे माह परवान पर रहेगी आस्था
खबरें आपके काम की
- जन अभियोग निवारण और सेवा प्रदायगी में राजस्थान सरकार पूरे देश में अव्वल, केंद्र सरकार के सुशासन सप्ताह- प्रशासन गांवों की ओर के तहत कवायद
- भारत के प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने अपनी दिव्यांग बेटियों को दिखाया सुप्रीम कोर्ट, बताया कैसे होता है कामकाज
- कोरोना के कारण बार-बार टल रही जनगणना एक बार फिर टली, अब सिंतबर के बाद ही शुरू होगी
- एकल हस्ताक्षर से जारी नहीं होंगे जमीन के पट्टे, राजस्थान हाईकोर्ट ने लगाई रोक
- झारखंड की एक स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा ने किया पशुओं के लंपी रोग के प्राकृतिक इलाज की खोज का दावा
- संजीवनी क्रेडिट सोसायटी धोखाधड़ी मामले में जोधपुर से सीए केवल चंद डाकलिया और उसके भाई गौतम और पुत्र दिनेश को पकड़ा, पूछताछ के लिए जयपुर लाया गया
- श्री गंगानगर डाक मंडल में 85 डाक सेवकों की भर्ती में चयनित आठ अभियर्थियों की मार्कशीट्स फर्जी निकली, पुलिस में मामला दर्ज
- बांसवाड़ा की आंबापुरा वन रैंज में पैंथर ने पिता-पुत्र पर किया हमला, ग्रामीणों ने पैंथर को पत्थर मार-मार कर किया ढेर
- जयपुर से सवाई माधोपुर जा रही रणथम्भौर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में चिन्नानी से निवाई के बीच लगी आग, ट्रेन रोककर बुझाई आग, कोई हताहत नहीं, डेढ़ घंटे लेट हुई ट्रेन
- एयर इंडिया की फ्लाइट में एक महिला पर पैशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को उसकी कंपनी वेल्स फार्गो ने नौकरी से निकाला
- मेड़ता रोड-जोधपुर रेलखंड में दोहरीकरण कार्य के चलते जयपुर-जोधपुर ट्रेन 14 से 17 फरवरी तक बंद रहेगी. अन्य कई ट्रेनों का संचालन भी रहेगा प्रभावित
- जयपुर जिला प्रशासन ने धातु मिश्रित और चाइनीज मांझे के क्रय-विक्रय और प्रयोग पर लगाई रोक
- जयपुर एयरपोर्ट से मानव तस्करी का प्रयास विफल, नेपाल की 12 युवतियों को दुबई भेज जाने से ऐन पहले पुलिस ने कराया मुक्त
- केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कल एक दिन के दौरे पर कोटा आएंगी
- जयपुर की रामबाग पैलेस होटल में दीवार के अवैध निर्माण को लेकर जेडीए ने जारी किया नोटिस
- जयपुर के निकट दौलतपुरा में शराब भरा दूध का टैंकर पकड़ा, फिल्मी स्टाइल में शराब की तस्करी
- राज्य सरकार की एक माह में परकोटा विकास प्राधिकरण के गठन की तैयारी, एक्ट का प्रारूप तैयार, नगर निगम का सीमित हो जाएगा काम
- केवाईसी अपडेट के लिए खाताधारक को अब बैंक जाना जरूरी नहीं, आरबीआई ने जारी की नई गाइडालइन
- अब बिना बायोप्सी के भी कैसंर की हो सकेगी पहचान, एआई बताएगा शरीर में कहां है ट्यूमर या अल्सर
- श्वान की मौत की एफआईआर दर्ज करने पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस को लगाई फटकार, कहा इंसान नहीं है श्वान, मौत पर नहीं हो सकती एफआईआर
- मध्य प्रदेश के रीवा में एक प्रशिक्षण विमान पेड़ व मंदिर से टकरा कर गिरा, पायलट की मौत, जयपुर निवासी सह पायलट घायल
- इंदौर में 8 से 10 जनवरी तक होने वाले 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 70 देशों के 3500 प्रवासी भाग लेंगे, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी 27 प्रवासियों को सम्मानित
- भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेघा की ओर से दायर मानहानि मामले की सुनवाई में हाजिर न होने के कारण शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट
- दुनिया के 20 करोड़ ट्विटर यूजर्स के ई-मेल एड्रेस चोरी, हैकिंग फोरम पर किया पोस्ट
- राजस्थान में सर्दी का सितम जारी, बीकानेर में न्यूनतम तापमान का 59 साल का रेकॉर्ड टूटा, जयपुर में 9 साल बाद पारा 3.6 डिग्री तक लुढ़का, हाड़ कंपाने वाली सर्दी से लोग परेशान
- गार्गी एव बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए आवेदन की तिथि 20 जनवरी तक बढ़ी
- राजस्थान सरकार ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जनवरी तक घोषित किया अवकाश
- कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने सीनियर रेजिडेंट्स के 50 पदों के लिए 16 जनवरी तक मांगे ऑनलाइन आवेदन
- स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड असम ने एक्साइज कांस्टेबल समेत 1150 पदों के लिए 8 फरवरी तक मांगे आवेदन
- हरियाणा लोक सेवा आयोग ने मेडिकल आफिसर ग्रेड- ए के 120 पदों के लिए 12 जनवरी तक मांगे ऑनलाइन आवेदन
Published on:
07 Jan 2023 08:49 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
