Patrika Bulletin 9 November : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें
आज का सुविचार
जीवन में "सुखी" रहने के लिए दो "शक्तियों" का होना जरूरी है।पहली "सहनशक्ति" और दूसरी "समझशक्ति"
आज क्या खास
- भारत के 50 वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पदभार संभालेंगे न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में दिलाएंगी पद और गोपनीयता की शपथ
- विधिक सेवा दिवस आज, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शुरू करेगा अस्पृश्यता उन्मूलन का अभियान
- राजस्थान में कथित फोन टैंपिंग और विधायकों की खरीद फरोख्त संबंधी मामले की आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश में चुनावी दौरा, चंबा और सुजानपुर में मेगा रैलियों को करेंगे संबोधित
- केंद्रीय सूचना आयोग का वार्षिक सम्मेलन नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सुबह 10 बजे करेंगे उद्घाटन
- बेलारूस के विदेश मंत्री व्लादिमिर मेकी भारत यात्रा पर, नई दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में शाम साढ़े 4 बजे करेंगे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात
- अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) भारत के उड्डयन क्षेत्र का शुरू करेगा व्यापक ऑडिट, उड़ान मानकों, लाइसेंसिंग और उड़ान योग्यता का होगा ऑडिट
- भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति बैठक आज नई दिल्ली में, गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची को दिया जाएगा अंतिम रूप
- भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) आज से 15 नवंबर तक अपनी 29 अधिकृत शाखाओं के माध्यम से चुनावी बांड जारी करेगा
- दिल्ली और नोएडा के प्राथमिक स्कूल आज से फिर खुलेंगे, हवा की गुणवत्ता में हुआ है थोड़ा सुधार
- दुबई एस्पोर्ट्स फेस्टिवल आज से 20 नवंबर तक दुबई में, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग उद्योग के पेशेवरों, डेवलपर्स और क्रिएटिव के लिए B2B लर्निंग और नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म की मिलेगी सुविधा
- कंचन कोठारी की तृतीय पुण्यतिथि पर आज दूद के पास गागरडू कस्बे में कंचन कोठारी युवा संगठन बीडी मेमोरियल ब्वड बैंक से सहयोग से रक्तदान शिविर लगाएगा, राजस्थान पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी भी मौजूद रहेंगे, शिविर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक
- सर्वार्थसिद्धि योग, कृतिका नक्षत्र सहित अन्य योग-संयोगों में मार्गशीष माह आज से शुरू
- टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल आज, पाकिस्तान की न्यूजीलैंड से होगी भिड़ंत, भारत- इंग्लैंड मुकाबला कल
- दक्षिण कोरिया के डेगू में शुरू होगी 15वीं एशियाई एयरगन चैम्पियनशिप 2022
- राजस्थान में बदल रहा मौसम का मिजाज, बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में आज भी हल्की बारिश होने के आसार, जयपुर समेत राज्य के कई जिलों में ओलों के साथ बरसात, अब सर्दी चमकेगी
- भारत के पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन की पुण्यतिथि आज
खबरें आपके काम की
- राजस्थान में 31 नए कोरोना संक्रमित मिले, सबसे ज्यादा 6 केस जोधपुर में मिले, जयपुर में 4 मामले, राज्य में एक्टिव केस अब 343
- मार्च 2020 के बाद कल मंगलवार पहला ऐसा दिन रहा जब पूरे देश में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई
- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव, भोपाल से दिल्ली गए
- बादलों की ओट में छिपा ग्रसित चंद्रमा,जयपुर में नहीं दिखा चंद्रग्रहण, साल का आखिरी चंद्रग्रहण था, अब अगले साल 28 अक्टूबर को होगा चंद्रग्रहण
- मनरेगा में रोजगार देने वाले राज्यों में राजस्थान, यूपी और बिहार आगे, 15-15 करोड़ घंटे से अधिक रोजगार अप्रेल से सिंतबर तक दिया
- विलुप्त होने के कगार पर खड़े राज्यपक्षी गोडावम के कुनबा बढ़ने की खुश खबर, दुनिया के 98 फीसदी गोडावण राजस्थान में
- जयपुर से खुद कार ड्राइव कर परिवार समेत सवाईमाधोपुर पहुंचे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बाघों को देख रोमांचित
- राजस्थान में 3 दिसंबर को प्रवेश करेंगी भारत जोड़ो यात्रा, 17-18 दिन रहेगी राज्य में
- कॉपीराइट मामले में कांग्रेस का ट्विटर हैंडल ब्लॉक करने का वाणिज्यिक अदालत का आदेश कर्नाटक हाईकोर्ट ने रद्द किया
- भारत जोड़ो यात्रा में तिरंगा लेकर चल रहे कांग्रेस सेवा दल के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार पांडेय का महाराष्ट्र में निधन
- देश के बैंकों में 19 नवंबर को अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ का हड़ताल का ऐलान
- केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में आत्कवाद से पीड़त परिवारों के लिए मिडकल की 4 सीटें आरक्षित करने का फैसला किया
- एशिया की टॉप 20 महिला उद्यमियों में तीन भारतीय महिला उद्यमी शामिल
- भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम लॉन्चिंग के लिए तैयार
- नोटबंदी के छह साल पूरे, कांग्रेस ने की केंद्र सरकार से श्वेत-पत्र जारी करने की मांग, बाजार दो हजार रुपए के नोट
- पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज पर एफआइआर में प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ समेत अन्य मंत्रियों व फौज के अफसरों के नाम नहीं
- भारतीय मूल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्रीराम कृष्णन एलन मस्क की टीम में शामिल, पिछले साल ही ट्विटर छोड़ा था कृष्णन ने