जयपुर

कॉलोनी वाले पार्क पर अड़े, जेडीए ने अटकाया पट्टा

जेडीए, दुर्गापुरा स्थित महारानी फार्म में शिव मंदिर के सामने खाली पड़ी जमीन का विवाद खत्म नहीं कर पा रहा है। कॉलोनी के लोग इसे पार्क घोषित कराना चाहते हैं। जबकि, कॉलोनी के नक्शे में उक्त जमीन फैसेलिटी फॉर कॉमर्शियल के लिए आरक्षित है। जेडीए की चुप्पी की वजह से जमीन पर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंचा गया है।

less than 1 minute read
Oct 15, 2023
कॉलोनी वाले पार्क पर अड़े, जेडीए ने अटकाया पट्टा

जयपुर.जेडीए, दुर्गापुरा स्थित महारानी फार्म में शिव मंदिर के सामने खाली पड़ी जमीन का विवाद खत्म नहीं कर पा रहा है। कॉलोनी के लोग इसे पार्क घोषित कराना चाहते हैं। जबकि, कॉलोनी के नक्शे में उक्त जमीन फैसेलिटी फॉर कॉमर्शियल के लिए आरक्षित है। जेडीए की चुप्पी की वजह से जमीन पर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंचा गया है। भूखंड स्वामी ने प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 2019 में पट्टे के लिए आवेदन किया, लेकिन जेडीए ने अब तक पट्टा जारी नहीं किया। जबकि, सरकार अभियान के तहत अधिक से अधिक पट्टा देने का दावा कर रही है।

ऐसे शुरू हुआ विवाद, मंत्री तक पहुंचा

जुलाई में दूसरे पक्ष ने यहां निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए पहले से बनी बाउंड्रीवाल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसका कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया। जेडीए ने मौके पर आकर काम रुकवा दिया। उसके बाद से निर्माण कार्य बंद है। कॉलोनी की विकास समिति ने यहां मंदिर के सामने खाली पड़ी जमीन को समतल करा पार्क के रूप में विकसित कर दिया। यहां पर कुछ बैंच रखवा दी। उन्होंने इस जमीन को पार्क के रूप में विकसित कराने के लिए नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल से मुलाकात की है।

कोर्ट ने की व्याख्या

-वर्ष 2005 में इसी कॉलोनी के प्रकरण में उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में साफ लिखा था कि नक्शे में ए हिस्से को शिक्षा, बी को पार्क, सी को व्यावसायिक उपयोग और डी को मंदिर के लिए आरक्षित किया गया है।-विवाद के बाद जब शिप्रा पथ थाना पुलिस ने जेडीए से इस जमीन के बारे में जानकारी मांगी तो जेडीए ने बताया कि उक्त जमीन पर दुकानें प्रस्तावित हैं और सुविधा क्षेत्र अलग है।

Published on:
15 Oct 2023 03:47 pm
Also Read
View All
Rajasthan Budget 2026 : ‘ये ‘डबल इंजन’ नहीं, ‘ट्रबल इंजन’ सरकार’, डोटासरा ने बजट पर क्यों कहा ऐसा?

Rajasthan Budget : स्मार्ट पार्किंग से लेकर डॉग शेल्टर तक, आमजन को मिलेंगी ये 7 बड़ी सुविधाएं

किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 65 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट ( 4 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 65 में भेजी गई कहानियों में विवेक चौधरी, दीपेंद्र सिंह और भूमि कन्नौजिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता रहे। इनके साथ सराहनीय कहानियां भी दी जा रही हैं।

Rajasthan Budget 2026 : दिया कुमारी ने बजट भाषण में Nelson Mandela का क्यों किया ज़िक्र? वजह है बड़ी

Rajasthan Budget: 560 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड रोड, जानिए जयपुर को बजट में और क्या मिला

अगली खबर