
1.70 लाख घरों में पहुंचाए जाएंगे औषधि के पौधे
जयपुर. ग्रेटर नगर निगम सीमा क्षेत्र में 1.70 लाख घरों में औषधि के पौधों का वितरण करेगा। भवन मालिकों को चार किस्मों के दो-दो पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। हर घर में निगम की ओर से आठ पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। शुक्रवार को कार्यवाहक महापौर शील धाभाई, उप महापौर पुनीत कर्णावत ने निगम मुख्यालय में अभियान की शुरुआत की।
जोन वार अभियान चलाकर तुलसी, गिलोय, कालमेघ और अश्वगंधा के 2-2 पौधे दिए जाएंगे। धाभाई ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन विभाग की नर्सरियों से पौधे प्राप्त करके अधीनस्थ कर्मचारियों को दें ताकि सही तरह से इनका वितरण हो सके। इस कार्य में पार्षदों का भी सहयोग लें। पौधे लेते समय निगम की टीम लाभार्थी के जन आधार कार्ड अथवा आधार कार्ड की छायाप्रति लेगा।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2021 के बजट में औषधि योजना के तहत औषधि पौधे बांटने की घोषणा की थी। उसी के तहत ग्रेटर नगर निगम ने यह शुरुआत की है और जल्द ही हैरिटेज नगर निगम में भी अभियान शुरू किया जाएगा।
Published on:
20 Aug 2021 08:30 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
