6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur: धूप में बैठी थी महिला, पुलिस केस बन गया, हैरान करने वाली थी वजह

Jaipur News: इस दौरान घर में परिवार का कोई सदस्य नहीं था।

less than 1 minute read
Google source verification
police jeep-11

Photo- Patrika

Jaipur News: जयपुर में चोरी की वारदातें इतनी ज्यादा होने लगी हैं कि अब दिन दहाड़े भी वारदातें होने लगी है वह भी उस समय जबकि घर की मालकिन और परिवार के लोग मौजूद हैं। मामला जयपुर के खोह नागोरियान इलाके का है। चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि गणेश विहार, गोनेर रोड निवासी संगीता देवी ने केस दर्ज कराया है।

संगीता देवी ने बताया कि दो दिन पहले दोपहर के समय वह अपने घर के बाहर बैठी थी। इस दौरान घर में परिवार का कोई सदस्य नहीं था। कुछ देर के बाद जब संगीता देवी अंदर गई तो बक्से में रखा हुआ एक बैग गायब था। बैग में सोने का वजनी हार, सोने की अंगुठियां, चांदी की पायजेब, वजनी कणखती, एक जोड़ी नथ, कानों की सोने की झुमकियां और अन्य जेवर थे।

महिला संगीता देवी का आरोप है कि घर के दो दरवाजे हैं जो एक किरायेदार का है। उसके अलावा सभी दरवाजे खिड़कियां बंद थे। छत से आने वाला रास्ता भी बंद ही था। उसके बाद भी सोने के जेवर चोरी हो गए। संगीता देवी का आरोप है कि सोने के ये जेवर किरायेदार चुरा सकता है। पुलिस ने किरायेदार और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनो से पूछताछ की जा रही है।