8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

जयपुर पुलिस ने बाड़ी धौलपुर में पकड़ा पांच सौ किलो गांजा, चार तस्करों को दबोचा

पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने बाड़ी सदर धौलपुर में कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच क्विंटल गांजा बरामद किया है।

Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Mar 17, 2023

पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने बाड़ी सदर धौलपुर में कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच क्विंटल गांजा बरामद किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से गांजा सप्लाई करने के लिए लाए गए दो वाहनों को भी जब्त किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर दिल्ली और सपोटरा करौली में सप्लाई करते थे। पुलिस ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत अब तक 1430 प्रकरण दर्ज कर 1819 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं।
एडिशन पुलिस कमिश्नर (प्रथम) कैलाश चन्द विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लेखराज उर्फ मोनू मीना, देशराज मीना मूलतः सपोटरा करौली और वाकिब, साबिर खां और अमजद मूलतः गंगापुर सिटी सवाईमाधोपुर के रहने वाले हैं। डीसीपी (अपराध) ज्येष्ठा मैत्रयी ने बताया कि सीएसटीम के सदस्त कांस्टेबल महेन्द्र कुमार ने तकनीकी सहायता और मुखबिर खास से प्राप्त सूचनाओं पर पुलिस थाना बाड़ी सदर धौलपुर की टीम के साथ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

उड़ीसा से खरीदते थे गांजा
पुलिस ने बताया कि लेखराझ मास्टर माइंड है। गांजा तस्करी के लिए राजस्थान से रवाना होते हुए नए मोबाइल सिम प्राप्त कर उड़ीसा जाते है। वहां से गांजा खरीदने के बाद उड़ीसा से नई मोबाइल सिम प्राप्त करते है। नेटवर्क डोंगल से वाई-फाई कनेक्ट करके एक दूसरे के सम्पर्क में रहते है।

15-20 किलोमीटर आगे चलकर देते है लाइव लोकेशन
आरोपी लेखराज उर्फ मोनू कार होण्डासिटी से 15-20 किलोमीटर आगे चलकर पिकअप में सवार अभियुक्तों को लाइव लोकेशन देकर एवं पुलिस से बचाव करते हुए एस्कार्ट कर उड़ीसा से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान होते हुए दिल्ली लेकर जा रहा था।

8 हजार रुपए किलो में मिलता है गांजा
पुलिस ने बताय ाकि उड़ीसा में आरोपी 8 हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से गांजा खरीते है और उसे 13 से 14 हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से बड़ी मात्रा में सप्लाई करते है। गांजा सपोटरा एवं दिल्ली में रवि मीना को सप्लाई करते है। जिसकी एवज में रवि मीना प्रति चक्कर के हिसाब से खर्चा पानी के अलावा डेढ लाख रुपए नकद देते है।