25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर पोलो सीजन : ओटमेंडी के चौके से रजनीगंधा ने जीता गायत्री देवी कप

रामबाग पोलो क्लब की ओर से आयोजित जयपुर पोलो सीजन में रविवार को खेले गए आठ गोल के गायत्री देवी पोलो कप में रजनीगंधा अचीवर्स ने लॉस पॉलिटास पोलो को छह के मुकाबले साढ़े छह गोल से हरा दिया।

2 min read
Google source verification
जयपुर पोलो सीजन : ओटमेंडी के चौके से रजनीगंधा ने जीता गायत्री देवी कप

जयपुर पोलो सीजन : ओटमेंडी के चौके से रजनीगंधा ने जीता गायत्री देवी कप

जयपुर। रामबाग पोलो क्लब की ओर से आयोजित जयपुर पोलो सीजन में रविवार को खेले गए आठ गोल के गायत्री देवी पोलो कप में रजनीगंधा अचीवर्स ने लॉस पॉलिटास पोलो को छह के मुकाबले साढ़े छह गोल से हरा दिया। लॉस पॉलिटास की ओर से कुलदीप सिंह राठौर ने तीन, शुभम गुर्जर ने एक और प्लस छह हैंडिकैप के मनेलो लोरंटे ने दो गोल किए। वहीं आधे गोल की बढ़त लेकर उतरी रजनीगंधा की ओर से प्लस पांच हैंडिकैप के खिलाड़ी डेनियल ओटमेंडी ने चार, अशोक चांदना और पद्मनाभ ने एक-एक गोल किए।
ऐसा रहा चार चक्कर का रोमांच
पहला चक्कर : पहले दो मिनट तक दोनों टीम गोल के लिए जूझती रहीं, तीसरे मिनट में डेनियल ने पहला गोल किया वहीं शुभम ने पांचवें मिनट में गोल कर बराबरी पर ला दिया। इसके बाद अंतिम मिनट में डेनियल ने एक बार फिर 40 गज से गोल कर रजनीगंधा को ढाई-एक से आगे किया।
दूसरा चक्कर : दूसरे चक्कर में बेहद रोमाचक मुकाबला हुआ। पहले मिनट में कुलदीप ने गोल कर पॉलिटास को बढ़त दिलाई लेकिन डेनियल ने दूसरे मिनट में गोल कर इसके बराबर कर दिया। चौथे मिनट में कुलदीप ने एक बार फिर गोल किया और पांचवें मिनट में मनेलो ने 30 गज से गोल कर पॉलिटास को चार-साढे तीन से आगे किया।
तीसरा चक्कर : तीसरे चक्कर में कुलदीप ने चौथे और अशोक चांदना ने छठे मिनट में गोल किए और स्कोर पांच-साढ़े चार किया।
पांचवां चक्कर : निर्णायक और रोमांचक चक्कर में पॉलिटास ने अंतिम समय तक टक्कर दी। तीसरे मिनट में डेनियल ने और पांचवें मिनट में पद्मनाभ ने गोल कर रजनीगंधा को साढे छह-पांच से आगे किया। मनेलो ने सातवें मिनट में गोल कर पॉलिटॉस की बढ़त बनाने की कोशिश की लेकिन हूटर बजने के कारण मैच समाप्त हो गया और रजनीगंधा अचीवर्स जीत गए।
डेनियल बने टॉप स्कोरर
गायत्री देवी कप में प्लस पांच हैंडिकैप के खिलाड़ी डेनियल ओटमेंडी तीन मैचों में 14 गोल कर टॉप में रहे। इसके बाद सिद्धांत शर्मा के नाम 8, कुलदीप सिंह और अंगद कालान के नाम 7-7 गोल रहे। वहीं पद्मनाभ सिंह, हिम्मत बेदला, मनेलो लोरंटे के नाम 4-4 गोल रहे।