
विदा हो गया मानसून, सर्दी की आहट
सप्ताह के अंत तक पश्चिमी जिलों में बादलवाही रहने की संभावना
दिन में मौसम में गर्माहट, सुबह शाम में महसूस हो रही सर्दी की दस्तक
बीसलपुर में कम हुई पानी की आवक, आज सुबह जलस्तर रहा 310.20 आरएल मीटर
जयपुर। मौसम केंद्र ने सोमवार शाम पूरे प्रदेश से दक्षिण पश्चिमी मानसून विदाई की औपचारिक घोषणा कर दी है। वहीं दूसरी तरफ बीते सप्ताहभर से बारिश का दौर थमा रहा है और अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने पर मौसम में गर्माहट महसूस हो रही है। हालांकि सुबह शाम में गर्मी के तेवर नर्म रहने पर सर्दी के मौसम की दस्तक का अहसास हो रहा है। मौसम केंद्र के अनुसार सप्ताह के अंत तक अरब सागर में बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी जिलों में बादलवाही रहने व कुछ स्थानों पर छिटपुट बौछारें गिरने की संभावना है।
फिलहाल पश्चिमी इलाकों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री व उससे ज्यादा रहने पर दिन में मौसम का मिजाज गर्म बना हुआ है लेकिन रात के तापमान में उतार चढ़ाव शुरू हो गया है।
बीते चौबीस घंटे में बाड़मेर और जैसलमेर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार दर्ज होने से झुलसाती गर्मी का अहसास हो रहा है। राजधानी में भी सोमवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री बढ़ोतरी हुई है। हालांकि रात में पारा स्थिर रहा है। शहर में आज सुबह सात बजे अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज छितराए बादलों की आवाजाही रहने व दिन के तापमान में आंशिक कमी आने की संभावना है।
शहर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध में पानी की आवकनिगम प्रशासन की वादाखिलाफी,बिजलीकर्मियों का महापड़ाव 4 से अब धीमी हो गई है। बांध के जलस्तर में चौबीस घंटे में दो सेंटीमीटर बढ़ोतरी हो रही है। त्रिवेणी में आज सुबह 1.40 मीटर उंचाई पर पानी का बहाव अब भी बना हुआ है वहीं आज सुबह बांध का जलस्तर 310.20 आरएल मीटर दर्ज हुआ है। मानसून के आखिरी दौर में हुई बारिश और गंभीरी डेम से छोड़ा गया पानी बीसलपुर बांध में पहुंचने से आगामी गर्मी में जयपुर शहर की जलापूर्ति पर मंडरा रहा संकट काफी हद तक कम हो गया है।
Updated on:
02 Oct 2018 11:56 am
Published on:
02 Oct 2018 11:56 am
