1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Photo : जयपुर में रेजिडेंट डॉक्टरों ने निकाली बकरा रैली, देखें फोटो

Jaipur Resident Doctors : जयपुर के कांवटिया हॉस्पिटल में महिला का खुले में प्रसव करवाने के प्रकरण में रेजिडेंट डॉक्टरों को दोषी बनाने के विरोध में जयपुर में हड़ताल चल रही है। इस प्रकरण में सरकार ने जांच में पांच रेजिडेंट डॉक्टर को दोषी माना था। इसके विरोध में जयपुर के रेजिडेंट डॉक्टरों पिछले छह दिन से हड़ताल पर हैं। आज रेजिडेंट डॉक्टरों ने बकरा रैली निकाली। रेजिडेंट डॉक्टरों ने जमकर नारे लगाए। उन्होंने कहा हमें न्याय चाहिए। रेजिडेंट डॉक्टरों ने कहा कि जब तक मांगें नहीं मांगी जाएगी तब हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

2 min read
Google source verification
resident_doctor_strike.jpg

इनके समर्थन में प्रदेश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों में रेजिडेंट डॉक्टरों की ओर से हड़ताल का एलान किया गया है। जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर, अजमेर सहित अन्य सभी मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर स्ट्राइक पर हैं। रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के बाद सरकारी अस्पतालों के हालात बिगड़ गए हैं। मरीज परेशान हैं।

resident_doctor_strike_4.jpg

जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कहा है कि जिन रेजिडेंट्स को एपीओ किया गया है। उनके एपीओ आदेश निरस्त किए जाए। अन्यथा वह तब तक हड़ताल करेंगे, जब तक रेजिडेंस के एपीओ आदेश निरस्त नहीं होंगे।

resident_doctor_strike_3.jpg

प्रदेशभर में 5000 से ज्यादा रेजिडेंट स्ट्राइक पर चले गए हैं। जयपुर एसएमएस मेडिकल कॉलेज में करीब 2000 रेजिडेंट डॉक्टर हैं। इसके अलावा कोटा, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर आदि मेडिकल कॉलेज को मिलाकर करीब 3000 रेजिडेंट डॉक्टर हैं।

resident_doctor_strike_2.jpg

रेजिडेंट डाक्टरों ने जमकर लगाए नारे, हमें न्याय चाहिए। हमारी मांगें पूरी करो।

resident_doctor_strike_1.jpg

रेजिडेंट स्ट्राइक ने जब तक मांगें नहीं होंगी पूरी तब चलेगी विरोध-प्रदर्शन।