Jaipur News: सिरसी रोड (झाड़खंड तिराहे से 200 फीट बाइपास पुलिया तक) को 160 फीट चौड़ा किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे जेडीए की पांच टीमों ने सड़क का डिमार्केशन शुरू किया। पहले से लगे लाल निशान के ऊपर पीला निशान लगाना शुरू कर दिए। हालांकि, जेडीए की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में सुबह आठ बजे से ही व्यापारी सक्रिय हो गए। दोपहर तक व्यापारियों ने प्रतिष्ठान नहीं खोले। रविवार से व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर धरना देंगे। वहीं, कुछ लोगों ने सड़क सीमा में आने वाले निर्माणों को हटाना शुरू कर दिया।